Top 5 Stories: महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, जंतर-मंतर पर बड़ा फैसला, UPI चार्ज घटाने की सिफारिश समेत पढ़ें ये पाँच बड़ी खबरें
आज की बड़ी खबरों में बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ना और दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन को लेकर बड़ा फैसला शामिल है। वहीं, भारत में विदेशी कार कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर पीयूष गोयल का दावा, UPI MDR चार्ज घटाने की सिफारिश और सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमले भी चर्चा में हैं। जानिए BTBazaar की Top 5 Stories में क्या है खास।

1. महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट! प्याज, अदरक और लहसुन की कीमतों में तेज उछाल, जानें कितनी बढ़ी रिटेल महंगाई
सितंबर में आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश की रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54% पहुंच गई, जबकि खाद्य महंगाई भी तेजी से बढ़ी है। प्याज, अदरक और लहसुन जैसी रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला। हालांकि, कुछ सब्जियां सस्ती भी हुई हैं। जानिए किन चीजों के दाम बढ़े और किस राज्य में सबसे ज्यादा महंगाई रही।
2. जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के लिए डिनोटिफाई! रामलीला मैदान समेत ये 3 नई जगहें हुई तय
दिल्ली में धरना-प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। जंतर-मंतर को लेकर जारी नए आदेश के बाद राजधानी में विरोध-प्रदर्शन की व्यवस्था बदलने जा रही है। पुलिस ने तीन नई जगहें तय की हैं और इनके लिए अलग नियम भी जारी होंगे। जानिए नए आदेश में क्या कहा गया है।
3. भारत में कार बनाने आएंगी दुनिया की बड़ी कंपनियां? पीयूष गोयल ने बताया यूरोप छोड़ने की क्या है वजह
भारत जल्द ही दुनिया की बड़ी कार कंपनियों के लिए मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख केंद्र बन सकता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया है कि यूरोप में बढ़ती नियामकीय चुनौतियों और भारत में कारों की बढ़ती मांग के कारण विदेशी कंपनियां यहां उत्पादन बढ़ा सकती हैं। भारत-EU ट्रेड डील भी इसमें अहम भूमिका निभा सकती है। जानिए इससे भारतीय ऑटो सेक्टर को क्या फायदा होगा।
4. UPI MDR चार्ज घटाने की सिफारिश! IIT बॉम्बे ने दी बड़ी सलाह, बैंकों की कमाई को लेकर भी उठाए सवाल
UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करने पर लगने वाले चार्ज को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। IIT बॉम्बे की रिपोर्ट में एमडीआर घटाने और बैंकों की कमाई को लेकर अहम सुझाव दिए गए हैं। जानिए नए नियम से व्यापारियों और डिजिटल पेमेंट कंपनियों पर क्या असर पड़ सकता है।
5. सऊदी अरब में फिर मिसाइल और ड्रोन हमला! तेल और गैस प्लांट वाले इलाकों को बनाया निशाना
सऊदी अरब में लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। एयरपोर्ट पर हुए हमलों में 14 लोगों की मौत के बाद एक बार फिर कई इलाकों को निशाना बनाया गया है। इस बीच अमेरिका के संभावित कदम और तेल सप्लाई को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

