scorecardresearch

PV Sindhu का बेंगलुरु वाला आलीशान घर देख रह जाएंगे हैरान!

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का बेंगलुरु वाला आलीशान घर इन दिनों चर्चा में है। फराह खान के होम टूर में उनके घर की शानदार झलक सामने आई है। खास बात यह है कि घर में महाभारत से जुड़ी एक अनोखी चीज मौजूद है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है।

Advertisement

In Short

  • फराह खान ने दिखाया पीवी सिंधु का बेंगलुरु वाला शानदार घर, जहां मॉडर्न लग्जरी और भारतीय परंपरा का अनोखा मेल है।
  • घर में महाभारत की थीम पर बना खास चेसबोर्ड है, जिसमें पांडवों और कौरवों को शतरंज के मोहरों के रूप में दिखाया गया है।
  • - पीवी सिंधु के घर में प्राइवेट स्विमिंग पूल, खूबसूरत गार्डन, मॉड्यूलर किचन और करियर की यादों से सजी फोटो वॉल भी है।

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि बेंगलुरु में बना उनका खूबसूरत घर है। हाल ही में फिल्ममेकर फराह खान (Farah Khan) ने उनके घर का टूर किया, जिसमें घर की शानदार सजावट से लेकर कई खास चीजों की झलक देखने को मिली। आइए जानते हैं कि सिंधु के इस घर में आखिर क्या-क्या खास है।

advertisement

फराह खान ने दिखाई PV Sindhu के घर की झलक

दो बार ओलंपिक मेडल जीत चुकीं पीवी सिंधु बेंगलुरु में अपने पति वेंकट दत्ता साई (Venkata Datta Sai) और अपने पालतू कुत्ते के साथ रहती हैं। फराह खान के होम टूर में पहली बार उनके घर की कई दिलचस्प चीजें सामने आईं। सिंधु का घर किसी आम सेलिब्रिटी के घर से थोड़ा अलग है। यहां मॉडर्न लग्जरी के साथ भारतीय परंपरा और उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी यादों को भी जगह दी गई है। घर की सजावट में सादगी और खूबसूरती का खास ध्यान रखा गया है।

महाभारत की थीम वाला चेसबोर्ड बना आकर्षण

सिंधु के घर में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज महाभारत की थीम पर बना एक खास चेसबोर्ड (Chessboard) है। इसे ग्लास और मार्बल से तैयार किया गया है। इसकी खासियत यह है कि शतरंज के मोहरों को पांडवों और कौरवों के रूप में दिखाया गया है। दो मंजिला डिजाइन वाले इस चेसबोर्ड में महाभारत से जुड़े दृश्य भी उकेरे गए हैं। मॉडर्न फर्नीचर के बीच रखा यह चेसबोर्ड घर को एक अलग पहचान देता है।

दीवारों पर सजी हैं करियर और शादी की यादें

पीवी सिंधु के घर का एंट्रेंस भी काफी खास है। यहां एक दीवार पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें लगाई गई हैं। इनमें उनके बैडमिंटन करियर के यादगार पलों के साथ शादी की तस्वीर भी शामिल है। यह फोटो वॉल उनके खेल के सफर और निजी जिंदगी की झलक दिखाती है। इसके अलावा घर में खूबसूरत पेंटिंग्स, इंडोर प्लांट्स और रंग-बिरंगे कालीन भी लगाए गए हैं, जो घर को और आकर्षक बनाते हैं।

प्राइवेट स्विमिंग पूल और गार्डन भी मौजूद

सिंधु के घर का लिविंग रूम भी बेहद खूबसूरत है। यहां फ्लोर से सीलिंग तक बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जिनसे भरपूर प्राकृतिक रोशनी आती है। कमरे में पेस्टल ग्रीन सोफे, कढ़ाई वाले कुशन और आरामदायक फर्नीचर लगाए गए हैं। डाइनिंग एरिया के आगे एक प्राइवेट स्विमिंग पूल और गार्डन भी है, जहां बाहर बैठने के लिए सोफे रखे गए हैं। इसके अलावा घर में व्हाइट मार्बल फिनिश वाली मॉड्यूलर किचन भी है। कुल मिलाकर सिंधु का घर लग्जरी, सादगी और उनकी निजी यादों का खूबसूरत मेल है।