scorecardresearch

पीएनबी ग्राहक हो जाएं सावधान! 15 अप्रैल बीतते ही बंद हो जाएगा ऐसा बैंक अकाउंट- ऐसे बचाएं अपना खाता

बैंक ने साफ कर दिया है कि 15 अप्रैल तक ये जरूरी कदम उठा लीजिए नहीं तो 16 अप्रैल से आपका बैंक खाते हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।

Advertisement

PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के लाखों ग्राहकों के लिए ये खबर काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल अगर आपका भी अकाउंट पीएनबी में है और आपने लंबे समय से इसका इस्तेमाल नहीं किया है, तो बैंक ने साफ कर दिया है कि 15 अप्रैल तक ये जरूरी कदम उठा लीजिए नहीं तो 16 अप्रैल से आपका बैंक खाते हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।

advertisement

कौन से खाते होंगे बंद?

पीएनबी की यह कार्रवाई उन चुनिंदा खातों पर हो रही है जो पिछले 3 साल से पूरी तरह निष्क्रिय हैं। बैंक के मुताबिक, जिन खातों में पिछले 36 महीनों से न तो कोई पैसा जमा किया गया है और न ही निकाला गया है, उन्हें बंद करने की सूची में डाला गया है।

इसके अलावा, खाते में बैलेंस का शून्य होना भी एक मुख्य शर्त है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि जिन खातों में कोई रकम नहीं है और वे लंबे समय से बेकार पड़े हैं, उन्हें ही डिएक्टिवेट किया जाएगा।

15 अप्रैल है आखिरी मौका

बैंक ने पिछले महीने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए अपने ग्राहकों को इस बारे में आगाह किया था। बैंक मैनेजमेंट ने चेतावनी दी है कि 15 अप्रैल की डेडलाइन खत्म होने के बाद ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त सूचना के उनके खाते बंद कर दिए जाएंगे। बैंक का कहना है कि खाताधारकों के पास अब केवल कुछ ही घंटों का समय बचा है कि वे अपनी नजदीकी शाखा में जाकर इसे दोबारा शुरू करवा सकें।

बैंक अचानक ये खाते बंद क्यों कर रहा है?

बैंक अधिकारियों का कहना है कि निष्क्रिय खातों का इस्तेमाल अक्सर साइबर अपराधी या धोखाधड़ी करने वाले लोग कर सकते हैं। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जीरो बैलेंस वाले इन खातों से जुड़े सुरक्षा जोखिमों को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। बैंक इन खातों पर कड़ी निगरानी रख रहा है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

कैसे बचाएं अपना बैंक अकाउंट?

अगर आपका खाता भी इस कैटेगरी में आता है, तो इसे बंद होने से बचाने का तरीका काफी आसान है। ग्राहकों को बस अपनी होम ब्रांच या नजदीकी पीएनबी शाखा में जाकर 'नो योर कस्टमर' यानी केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इसके लिए आपको अपने पहचान पत्र और पते के सबूत के साथ बैंक जाना होगा। इसके अलावा, खाते में एक छोटा ट्रांजैक्शन करके भी उसे एक्टिव किया जा सकता है। अगर आपको खाते के स्टेटस को लेकर कोई उलझन है, तो बैंक ने ग्राहकों को सीधे शाखा जाकर संपर्क करने की सलाह दी है।

advertisement