Who’s Your Gynac? S2, Desi Bling, System सहित ये फिल्में और वेब सीरीज हुई रिलीज - चेक करें लिस्ट
इस हफ्ते एक्शन-थ्रिलर से लेकर कोर्टरूम ड्रामा, रियलिटी शो और हॉरर तक हर तरह का कंटेंट स्ट्रीम हो रहा है। चलिए जानते हैं इस बार क्या-क्या नया रिलीज हुआ है।

OTT Releases This Week: वीकेंड शुरू होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी दर्शकों के लिए नई फिल्में और वेब सीरीज आ चुकी हैं। इस हफ्ते एक्शन-थ्रिलर से लेकर कोर्टरूम ड्रामा, रियलिटी शो और हॉरर तक हर तरह का कंटेंट स्ट्रीम हो रहा है। चलिए जानते हैं इस बार क्या-क्या नया रिलीज हुआ है।
Who’s Your Gynac? Season 2 (Amazon MX Player)
Who's Your Gynac? का दूसरा सीजन भी इस हफ्ते रिलीज हुआ है। Saba Azad एक बार फिर डॉ. विदुषी के रोल में नजर आ रही हैं, जो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती हैं। इस सीजन में वह पीडियाट्रिशियन डॉ. अर्थ के साथ रिश्ते की नई शुरुआत करती हैं और अपना क्लिनिक ‘Choice and Care’ भी शुरू करती हैं।
Dhurandhar: Raw and Uncut (Netflix और JioHotstar)
Dhurandhar: Raw and Uncut कुछ और नहीं बल्कि Dhurandhar पार्ट 1 है। इसमें बस नया ये है कि ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्में में कुछ सीन ऐसे हैं जो पहली बार देखने को मिलेंगे। वहीं Dhurandhar: The Revenge यानी Dhurandhar 2 अभी ओटीटी पर नहीं आई है। यह 5 जून को JioHotstar पर आएगी।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह अंडरकवर एजेंट हमजा अली मजार की भूमिका निभा रहे हैं।
कहानी कराची के अंडरवर्ल्ड और आतंक नेटवर्क के बीच चलने वाले एक गुप्त मिशन पर आधारित है। मिशन के दौरान हमजा का सामना गैंगस्टर्स, ISI एजेंट और भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों से होता है। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई गई है और इसकी तेज रफ्तार कहानी लगातार सस्पेंस बनाए रखती है। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Desi Bling (Netflix)
Desi Bling दुबई में रहने वाले अमीर भारतीयों की लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाने वाला रियलिटी ड्रामा शो है। शो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ग्लैमर और हाई-प्रोफाइल सोशल सर्कल का हिस्सा बनते नजर आते हैं।
सीरीज में करोड़पतियों और सेलेब्रिटीज की जिंदगी, रिश्तों में उतार-चढ़ाव, सोशल स्टेटस की होड़ और निजी टकराव को दिखाया गया है। शो में शिल्पा शेट्टी भी नजर आती हैं।
Satrangi: Badle Ka Khel (Z5)
Satrangi: Badle Ka Khel एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी बाबलू महतो के इर्द-गिर्द घूमती है। उसके पिता, जो लौंडा नाच कलाकार थे, की हत्या कर दी जाती है।
पिता की मौत के बाद बाबलू बदला लेने निकलता है और एक ताकतवर परिवार से भिड़ जाता है। लेकिन कहानी सिर्फ बदले तक सीमित नहीं रहती, बल्कि भ्रष्ट सिस्टम और सत्ता की राजनीति को भी सामने लाती है। इस सीरीज में कुमुद मिश्रा और अंशुमान पुष्कर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
System (Amazon Prime Video)
यह एक कोर्टरूम थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें दो महिलाएं सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ती नजर आती हैं। सोनाक्षी सिन्हा इसमें महत्वाकांक्षी पब्लिक प्रॉसीक्यूटर नेहा राजवंश का किरदार निभा रही हैं, जबकि ज्योतिका कोर्ट स्टेनोग्राफर सारिका रावत की भूमिका में हैं। दोनों मिलकर दबे हुए राज और न्याय व्यवस्था की खामियों को उजागर करने की कोशिश करती हैं।
The Mummy (Amazon Prime Video)
यह एक हॉरर और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए इस हफ्ते की बड़ी रिलीज है। फिल्म की कहानी कैनन परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उनकी आठ साल पहले अगवा हुई बेटी अचानक वापस लौटती है। शुरुआत में परिवार इसे खुशी का पल मानता है, लेकिन जल्द ही पता चलता है कि बेटी के साथ एक खतरनाक और रहस्यमयी शक्ति भी लौट आई है। इसके बाद परिवार को डर, विनाश और अलौकिक घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

