Advertisement
उत्तर भारत में Heatwave का कहर | दिल्ली समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट
नई दिल्ली,UPDATED: May 22, 2026 17:21 IST
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कई तटीय इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट लागू है। दिल्ली में अगले 6-7 दिनों तक तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से कम निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है।
