scorecardresearch

IRCTC के नए वेबसाइट में हुए ये 4 बड़े बदलाव! खत्म हुई ये परेशानियां, जानिए क्या-क्या बदल गया

IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट लॉन्च की है, जिसमें पुराने पोर्टल के मुकाबले डिजाइन, टिकट बुकिंग और यूजर एक्सपीरियंस में बदलाव किए गए हैं। कम कैप्चा, आसान सीट जानकारी, कम स्टेप में टिकट बुकिंग और सेव यात्री जानकारी जैसी सुविधाओं के जरिए नया पोर्टल पहले से ज्यादा सरल बनाया गया है।

Advertisement
AI generated image

In Short

  • IRCTC की नई वेबसाइट बीटा वर्जन में लॉन्च, पुरानी वेबसाइट भी रहेगी उपलब्ध।
  • कम कैप्चा और आसान इंटरफेस से टिकट बुकिंग प्रक्रिया हुई सरल।
  • सीट जानकारी, कम स्टेप और सेव यात्री डिटेल जैसी सुविधाओं में हुआ बदलाव।

IRCTC New Website: भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट लॉन्च कर दी है। फिलहाल यह वेबसाइट बीटा वर्जन में उपलब्ध है। हालांकि, पुरानी वेबसाइट भी पहले की तरह चल रही है। यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से नई या पुरानी, दोनों में से किसी भी वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

advertisement

नई वेबसाइट में डिजाइन, रंग और टिकट बुक करने के तरीके में बदलाव किया गया है। पुराने पोर्टल के मुकाबले इसे ज्यादा साफ और आसान बनाने की कोशिश की गई है। टिकट ढूंढने से लेकर बुकिंग पूरी करने तक कई बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं कि IRCTC की नई वेबसाइट पुरानी वेबसाइट से कितनी अलग है।

पहले के मुकाबले अब कैप्चा भरने की परेशानी हुई काम  

पुरानी वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय यात्रियों को कई बार कैप्चा भरना पड़ता था। इसके अलावा बीच-बीच में आने वाले पॉप-अप भी टिकट बुक करते समय परेशानी बढ़ा सकते थे।

नई वेबसाइट पर बेवजह आने वाले कैप्चा और पॉप-अप को कम किया गया है। इससे वेबसाइट पहले के मुकाबले ज्यादा साफ दिखाई देती है और टिकट बुक करना आसान हो गया है।

पहले अलग-अलग देखनी पड़ती थी सीट, अब एक जगह मिलेगी जानकारी

पुरानी वेबसाइट पर अलग-अलग क्लास में सीट की जानकारी देखने के लिए यात्रियों को बार-बार विकल्प बदलने पड़ते थे। इससे यह पता करने में समय लग सकता था कि किस क्लास में सीट खाली है।

नई वेबसाइट पर सभी क्लास की सीटों की जानकारी देखना आसान बनाया गया है। यात्री एक ही जगह पर अलग-अलग क्लास में सीट खाली है या नहीं, इसकी जानकारी ले सकेंगे। इससे बार-बार विकल्प बदलने की जरूरत कम होगी।

टिकट बुक करने के स्टेप हुए कम 

पुरानी वेबसाइट पर टिकट बुक करने से लेकर पेमेंट तक पहुंचने के लिए कई स्टेप पूरे करने पड़ते थे। नई वेबसाइट पर इन स्टेप की संख्या कम की गई है।

इससे टिकट चुनने, यात्री की जानकारी भरने और पेमेंट करने का काम पहले के मुकाबले आसान होगा। कम स्टेप होने से टिकट बुक करने में समय भी कम लग सकता है।

बार-बार नहीं भरनी होगी यात्री की जानकारी

पुरानी वेबसाइट पर अगली बार टिकट बुक करते समय यात्री की जानकारी दोबारा भरनी पड़ सकती थी। नई वेबसाइट पर यात्री की जानकारी सेव रखने की सुविधा दी गई है।

advertisement

इससे अगली बार टिकट बुक करते समय नाम, उम्र और दूसरी जानकारी फिर से भरने की जरूरत कम होगी। कुल मिलाकर, नई कलर थीम, आसान डिजाइन, कम कैप्चा और सरल बुकिंग प्रक्रिया के जरिए IRCTC ने नई वेबसाइट को पुराने पोर्टल के मुकाबले ज्यादा आसान बनाने की कोशिश की है