scorecardresearch

ट्रेन के फर्स्ट AC केबिन को बनाया सुहागरात का कमरा! वीडियो वायरल होते ही TC सस्पेंड, रेलवे ने शुरू की जांच

ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में केबिन सजाने का मामला अब बड़ा विवाद बन गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही रेलवे हरकत में आया और TC को सस्पेंड कर दिया। असली सवाल सजावट नहीं, बल्कि बाहर के आदमी की एंट्री है।

Advertisement

In Short

  • ट्रेन के 1AC केबिन में कपल ने डेकोरेटर से सजावट करवाई।
  • वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने TC को सस्पेंड किया।
  • असली मुद्दा बिना अनुमति बाहरी व्यक्ति की एंट्री है।

Nandigram Express: भारतीय रेलवे की एक ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में केबिन सजाने का मामला अब विवाद में आ गया है। इस केबिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद रेलवे ने कार्रवाई करते हुए TC को सस्पेंड कर दिया। रेलवे ने इसे सेफ्टी से जुड़ी बड़ी गलती माना है और जांच शुरू कर दी है।

advertisement

नंदीग्राम एक्सप्रेस में क्या हुआ?

यह मामला 6 जुलाई 2026 का है। ट्रेन नंबर 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस में एक कपल सफर कर रहा था। कपल ने अपने सफर को खास बनाने के लिए ऑनलाइन एक निजी डेकोरेटर बुक किया था। डेकोरेटर ट्रेन के अंदर गया और फर्स्ट एसी कोच के एक केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजा दिया।

जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू की। रेलवे यह पता लगा रहा है कि कोई बाहर का आदमी ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में कैसे पहुंचा। इसी लापरवाही के चलते उस TC को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया।

सजावट नहीं, असली मुद्दा है बाहर के आदमी की एंट्री!

रेलवे के लोगों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति पूरा केबिन बुक करके उसे खुद सजाता है, तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है। रेलवे इसे उस व्यक्ति का निजी मामला मानता है।

ये खबर पढ़ना न भूलें : दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा में IMD का रेड अलर्ट, अगले 2-3 घंटे तेज बारिश, 60 KM/H की आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

लेकिन इस मामले में असली परेशानी सजावट नहीं है। बात ये है कि एक बाहरी डेकोरेटर बिना इजाजत ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच तक कैसे पहुंच गया। रेलवे के मुताबिक, इस तरह किसी बाहरी इंसान का अंदर आना सुरक्षा के नियमों के खिलाफ है।

अब आगे क्या कार्रवाई होगी?

रेलवे का कहना है कि पूरी जांच होने के बाद जो भी सच सामने आएगा, उसी हिसाब से आगे कदम उठाए जाएंगे। अभी के लिए TC को सस्पेंड कर दिया गया है। इस पूरे मामले ने ट्रेन की सुरक्षा और बाहर के लोगों की एंट्री को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।