scorecardresearch

RAC टिकट पर सफर करने वालों के लिए राहत, बेडरोल में लापरवाही पर रेलवे सख्त

RAC टिकट पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत भरा निर्देश जारी किया है। रेलवे ने साफ कर दिया है कि AC कोच में RAC यात्रियों को बेडरोल देने में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी रेलवे जोन को नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • AC कोच में सफर करने वाले हर RAC यात्री को पूरा बेडरोल किट मिलेगा।
  • बार-बार शिकायतें मिलने के बाद रेलवे मंत्रालय ने सभी जोन को निर्देश दोहराया।

रेलवे में RAC (Reservation Against Cancellation) टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे मंत्रालय ने एक बार फिर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने साफ कहा है कि AC कोच में यात्रा करने वाले हर RAC यात्री को दूसरे यात्रियों की तरह पूरा बेडरोल किट उपलब्ध कराया जाए। यह निर्देश बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद दोहराया गया है।

advertisement

बार-बार मिल रही थीं यात्रियों की शिकायतें

रेल मंत्रालय ने 4 अगस्त को जारी एक पत्र में कहा कि अलग-अलग माध्यमों से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि RAC यात्रियों को या तो बेडरोल किट नहीं दी जा रही है या फिर पूरी किट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। मंत्रालय के अनुसार, ऐसी शिकायतें लगभग सभी रेलवे जोन से सामने आई हैं।

इन्हीं शिकायतों को देखते हुए मंत्रालय ने एक बार फिर अपने पहले जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

RAC में एक बर्थ पर सफर करते हैं दो यात्री

RAC व्यवस्था के तहत एक ही बर्थ पर दो यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दी जाती है। ऐसे में कई बार यात्रियों की ओर से यह शिकायत सामने आई कि उन्हें बेडरोल किट उपलब्ध नहीं कराई गई या फिर पर्याप्त संख्या में नहीं दी गई।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: रेलवे ने शेयर की वडोदरा बुलेट ट्रेन स्टेशन के निर्माण की तस्वीरें - देखिए कैसा दिखता है

रेल मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा है कि इस तरह की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, इसलिए पहले जारी किए गए रेलवे बोर्ड के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

हर RAC यात्री को मिलेगा पूरा बेडरोल किट

मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि AC कोच में यात्रा करने वाले हर RAC यात्री को पूरा बेडरोल किट दिया जाए। यह सुविधा अन्य सभी वैध यात्रियों की तरह ही उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

हालांकि, यह व्यवस्था AC Chair Car कोच पर लागू नहीं होगी। इसके अलावा AC कोच में यात्रा करने वाले सभी RAC यात्रियों को बेडरोल देने के निर्देश दोहराए गए हैं।

रेलवे बोर्ड के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा

रेल मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा है कि रेलवे बोर्ड की ओर से पहले जारी किए गए निर्देशों का सभी संबंधित अधिकारी और जोन सख्ती से पालन करें। मंत्रालय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि AC कोच (AC Chair Car को छोड़कर) में यात्रा करने वाले किसी भी RAC यात्री को बेडरोल किट से वंचित न रहना पड़े और सभी यात्रियों को समान सुविधा मिले।

advertisement