scorecardresearch

WhatsApp पर इनकम टैक्स का मैसेज आया है? हो सकता है साइबर ठगों का नया जाल

साइबर ठग अब लोगों को इनकम टैक्स नोटिस के नाम पर निशाना बना रहे हैं। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी I4C ने अलर्ट जारी कर बताया है कि WhatsApp पर फेक टैक्स नोटिस वाले मैसेज तेजी से भेजे जा रहे हैं। इन पर क्लिक करने से फोन और बैंकिंग डेटा खतरे में पड़ सकता है।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • WhatsApp पर इनकम टैक्स नोटिस के नाम से फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को फंसाया जा रहा है।
  • जिप या एक्सईई फाइल डाउनलोड करने पर फोन में मैलवेयर पहुंच सकता है।
  • मैलवेयर फोन में घुसकर बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और निजी डेटा चुरा सकता है

WhatsApp fake income tax notice: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई बीत चुकी है, लेकिन इसी के साथ साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाने का नया तरीका भी अपना लिया है। WhatsApp पर कुछ लोगों को ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिनमें इनकम टैक्स नोटिस जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे मैसेज देखकर लोग आसानी से भरोसा कर सकते हैं, लेकिन एक छोटी सी गलती उन्हें साइबर ठगी का शिकार बना सकती है।

advertisement

I4C ने लोगों को किया अलर्ट

गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी I4C ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इस तरह की ठगी को लेकर लोगों को सावधान किया है। पोस्ट में कहा गया है कि अगर व्हाट्सऐप पर इनकम टैक्स से जुड़ा कोई नोटिस मिलता है, तो उस पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए।

किसी भी लिंक या अटैचमेंट को खोलने से पहले यह जांचना जरूरी है कि मैसेज असली है या फर्जी। साइबर अपराधी टैक्स नोटिस जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके लोगों को डराने और जल्दबाजी में क्लिक कराने की कोशिश कर सकते हैं।

फाइल डाउनलोड कराकर फोन में डाल सकते हैं मैलवेयर

I4C के मुताबिक, आईटीआर फाइलिंग सीजन के दौरान साइबर ठग व्हाट्सऐप पर फर्जी इनकम टैक्स नोटिस भेज सकते हैं। इन मैसेज में लोगों से जिप या एक्सईई फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जा सकता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: सोमवार को App Store से हट गया था Telegram! अब फिर हुई वापसी, जानिए क्यों गायब हुआ था ऐप

जैसे ही कोई व्यक्ति ऐसी फाइल डाउनलोड करता है, उसके मोबाइल या दूसरे डिवाइस में मैलवेयर पहुंच सकता है। यह नुकसान पहुंचाने वाला सॉफ्टवेयर फोन में अपनी जगह बना सकता है और यूजर को इसकी जानकारी भी नहीं लगती।

बैंक डिटेल्स और पासवर्ड हो सकते हैं चोरी

फोन में मैलवेयर आने के बाद साइबर अपराधी बैंक से जुड़ी जानकारी, पासवर्ड और पर्सनल डेटा तक पहुंच सकते हैं। एक गलत क्लिक के कारण यूजर का जरूरी डेटा चोरी हो सकता है और वह साइबर ठगी का शिकार बन सकता है।

इसीलिए आई4सी ने लोगों से कहा है कि बिना वेरिफाई किए किसी भी टैक्स नोटिस, लिंक या फाइल पर क्लिक न करें। व्हाट्सऐप पर आया मैसेज देखने में असली लग सकता है, लेकिन उसकी जांच करना बहुत जरूरी है।

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

अगर कोई व्यक्ति इस तरह की साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो उसे तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करनी चाहिए। फिलहाल सबसे जरूरी सावधानी यही है कि व्हाट्सऐप पर आने वाले इनकम टैक्स नोटिस जैसे मैसेज को बिना जांचे न खोलें। साथ ही किसी भी संदिग्ध फाइल को फोन में डाउनलोड करने से बचें।

advertisement