BRICS महिला मंत्रिस्तरीय बैठक आज से, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और डिजिटल पहुंच पर होगी चर्चा
भारत अपनी BRICS चेयरशिप 2026 के तहत कोच्चि में BRICS Women Ministerial Meeting की मेजबानी करेगा। इस बैठक में BRICS देशों के मंत्री महिलाओं को आगे बढ़ाने, काम और कमाई के मौके बढ़ाने, डिजिटल पहुंच और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

In Short
- भारत 8 और 9 जुलाई को केरल के कोच्चि में BRICS Women Ministerial Meeting की मेजबानी करेगा।
- बैठक में महिलाओं की लीडरशिप, काम और कमाई के मौके, डिजिटल और फाइनेंशियल पहुंच जैसे मुद्दों पर बात होगी।
- कार्यक्रम में प्रदर्शनियां और पैनल चर्चा भी होंगी, जिनमें महिलाओं के काम और भारत की उपलब्धियों को दिखाया जाएगा।
BRICS Women Ministerial Meeting: भारत अपनी BRICS चेयरशिप 2026 के तहत केरल के कोच्चि में BRICS Women Ministerial Meeting करेगा। यह बैठक 8 और 9 जुलाई को होगी। इसमें BRICS देशों के मंत्री और उनकी टीम के लोग शामिल होंगे।
इस बैठक का फोकस महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए BRICS देशों के बीच मिलकर काम को और मजबूत करना है। साथ ही ऐसी सोच को बढ़ावा देना है, जिसमें सभी को बराबर मौका मिले और विकास लंबे समय तक चलता रहे।
भारत की BRICS चेयरशिप में एक खास बैठक
यह बैठक भारत की BRICS चेयरशिप 2026 का हिस्सा है। भारत इस बार चार बातों पर खास ध्यान दे रहा है - मजबूती (Resilience), नई सोच (Innovation), मिलकर काम करना (Cooperation) और लंबे समय तक चलने वाला विकास (Sustainability)।
इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए BRICS Women Track तैयार किया गया है। इसका फोकस BRICS देशों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और ऐसे विकास को बढ़ावा देना है, जिसमें महिलाएं आगे रहकर काम करें।
पहले भी हुई खास मीटिंग
इस बैठक से पहले 6 और 7 जुलाई को BRICS Women Working Group Meeting हुई थी। इसमें बड़े अधिकारियों ने महिलाओं से जुड़े कई जरूरी मुद्दों पर बातचीत की।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड; IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
अब कोच्चि में होने वाली बैठक में उन्हीं बातों को आगे बढ़ाया जाएगा। मंत्री यह देखेंगे कि अब तक हुई चर्चा से क्या नतीजे निकल सकते हैं और आगे BRICS देश महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर किस तरह साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
किन मुद्दों पर होगी बात?
भारत की BRICS चेयरशिप की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” है। इसी थीम के तहत इस बैठक में महिलाओं से जुड़े कई जरूरी मुद्दों पर बात होगी।
बैठक में महिलाओं की लीडरशिप बढ़ाने, उनके लिए काम और कमाई के मौके बढ़ाने, डिजिटल और पैसों से जुड़ी सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही महिलाओं के बिजनेस को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि वे फाइनेंशियल तौर पर और मजबूत बन सकें।। साथ ही मौसम, खाने-पीने की सुरक्षा और पोषण जैसे जरूरी कामों में महिलाओं के काम को पहचान देने और उसे आगे बढ़ाने पर भी बात होगी।
मंत्रालय का बड़ा बयान
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मुताबिक, इस बैठक का फोकस BRICS देशों के बीच मिलकर काम को और बढ़ाना है। साथ ही महिलाओं और पुरुषों को बराबरी का हक दिलाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना है।
मंत्रालय का कहना है कि यह कोशिश लोगों को ध्यान में रखकर और इंसानियत को पहले रखकर की जा रही है।
महिलाओं के काम और नए आइडिया पर होगी चर्चा
इस कार्यक्रम में कई चीजें दिखाई जाएंगी। इसमें गांवों के विकास, साइंस-टेक्नोलॉजी, पोषण और पढ़ाई जैसे फील्ड्स में महिलाओं के काम को दिखाया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि भारत ने इन फील्ड्स में क्या काम किया है।
इसके अलावा एक बड़ा सेशन होगा और अलग-अलग मुद्दों पर बात की जाएगी। इसमें सरकार से जुड़े लोग, एक्सपर्ट और अलग-अलग फील्ड्स में काम करने वाले लोग शामिल होंगे। यहां लोग अपने अच्छे एक्सपीरियंस बताएंगे, नए आइडिया शेयर करेंगे और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर क्या किया जा सकता है, इस पर बात होगी।

