scorecardresearch

GTA 6 में लौटे 6 Wanted Stars! नई Car Theft System से लेकर Lucia-Jason तक, Gameplay में छिपे बड़े बदलाव

GTA 6 के Extended Look में कई ऐसे फीचर्स सामने आए हैं जो इसे GTA 5 से काफी अलग बना सकते हैं। 6-star Wanted Level की वापसी, नया Carjacking System, Lucia-Jason Character Switching और कई Side Activities ने गेम को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Advertisement
GTA 6,छह स्टार, दो किरदार और जबरदस्त सफर।
GTA 6,छह स्टार, दो किरदार और जबरदस्त सफर।

In Short

  • GTA 6 में 6-star Wanted Level की वापसी के संकेत मिले हैं
  • Carjacking के लिए Slim Jim Tool और Key Cloning जैसे नए तरीके दिखे
  • Lucia और Jason के बीच Character Switching के साथ कई नई Side Activities भी नजर आईं

GTA 6 का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों के लिए Rockstar Games ने एक लंबा Extended Look जारी किया है, जिसमें गेम की दुनिया और Gameplay को पहले से कहीं ज्यादा करीब से दिखाया गया है। करीब 27 मिनट के इस वीडियो में Vice City से लेकर Lucia और Jason की कहानी तक कई चीजें सामने आई हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे छोटे लेकिन अहम बदलाव भी दिखाई दिए हैं, जो GTA 6 को GTA 5 से काफी अलग बना सकते हैं।

advertisement

सबसे दिलचस्प चीजों में 6-star Wanted Level, नया Carjacking System, Criminal Profile, बेहतर Combat, कई Side Activities और Lucia-Jason के बीच Character Switching शामिल हैं।

A dirt bike race in Grand Theft Auto 6

Lucia और Jason दोनों से खेल सकेंगे

GTA 6 में Lucia और Jason दो मुख्य किरदार हैं। नए Gameplay में संकेत मिलता है कि खिलाड़ी जरूरत के हिसाब से दोनों के बीच Switch कर सकेंगे। GTA 5 में भी Michael, Franklin और Trevor के बीच ऐसी सुविधा मिलती थी।

हालांकि हर Mission में खिलाड़ी को पूरी आजादी मिले, यह जरूरी नहीं है। कुछ Missions किसी एक किरदार के लिए हो सकते हैं, जबकि कुछ जगह कहानी खुद तय कर सकती है कि Lucia या Jason में से किसके साथ आगे बढ़ना है।

GTA 6 is stealing one of Red Dead Redemption 2's best features

6 Wanted Stars की वापसी

पुराने GTA खिलाड़ियों के लिए सबसे दिलचस्प बदलाव 6-star Wanted Level की वापसी हो सकती है। GTA 5 में Wanted Level अधिकतम पांच Stars तक जाता था, लेकिन GTA 6 के नए Gameplay में छठा Star दिखाई दिया है।

इससे संकेत मिलता है कि बड़े अपराध करने के बाद Police Chase पहले से ज्यादा मुश्किल हो सकती है। हालांकि 6 Stars मिलने के बाद खिलाड़ी का सामना किन खास Police Units से होगा, इसे लेकर Rockstar ने अभी पूरी जानकारी नहीं दी है।

6 star Wanted level in Grand Theft Auto 6

अब सिर्फ Wanted Stars नहीं Criminal Profile भी होगा अहम

GTA 6 में अपराध करने का असर केवल Wanted Stars तक सीमित नहीं रह सकता। Extended Look में एक Criminal Profile System के संकेत भी मिले हैं।

यह कुछ हद तक Red Dead Redemption 2 के Honor System की याद दिलाता है। खिलाड़ी क्या करता है और किसी स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देता है, उसके आधार पर Game World का व्यवहार बदल सकता है।

कुछ मौकों पर Dialogue Options भी दिखाई देते हैं। यानी हर टकराव का नतीजा गोलीबारी ही हो, यह जरूरी नहीं है। खिलाड़ी सामने वाले को शांत करने या स्थिति को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश भी कर सकता है।

advertisement

Combat भी पहले से ज्यादा तेज

GTA 6 में Combat System में भी बदलाव दिखाई देते हैं। Gameplay में खिलाड़ी Weapon Wheel खोले बिना दो हथियारों के बीच तेजी से बदलाव करता नजर आता है।

दुश्मनों के गिराए गए हथियारों को उठाने का तरीका भी पहले से आसान दिखाई देता है। Lucia को एक दृश्य में एक हाथ से Shotgun इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है, जबकि दूसरे हाथ में वह Bag पकड़े हुए है। इससे संकेत मिलता है कि कुछ Weapons को एक हाथ से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

A shootout in Grand Theft Auto 6

दुश्मन को मारने के बजाय कर सकेंगे घायल?

नए Gameplay में Targeting System से जुड़ा एक और दिलचस्प संकेत मिला है। अलग-अलग रंग के Markers दिखाई देते हैं, जिनसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि खिलाड़ी के पास दुश्मन को सीधे खत्म करने के अलावा उसे घायल या Disarm करने जैसे विकल्प भी हो सकते हैं।

हालांकि Rockstar ने इस Feature के काम करने के तरीके की आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी नहीं दी है, इसलिए फिलहाल इसे Gameplay Footage से मिला संकेत ही माना जाना चाहिए।

GTA 6 में कार चुराना भी होगा मुश्किल

GTA का नाम ही Grand Theft Auto है और कार चोरी हमेशा से इसकी पहचान रही है। लेकिन GTA 6 में किसी खड़ी कार को चुराना पहले जितना आसान नहीं रह सकता।

advertisement

Jason को Slim Jim Tool का इस्तेमाल करते हुए एक Timing-based Minigame के जरिए कार खोलते देखा गया है। वहीं Electronic Lock वाली महंगी गाड़ियों को चुराने के लिए Key Cloning जैसी तकनीक की जरूरत पड़ सकती है।

अगर Final Game में यह System इसी तरह रहता है तो हर कार को एक ही तरीके से चुराने के बजाय अलग-अलग गाड़ियों के लिए अलग तरीका अपनाना पड़ सकता है।

Map भी होगा ज्यादा बेहतर

GTA 6 के Mini Map और Navigation में भी बदलाव नजर आया है। Gameplay में Buildings को Map पर 3D रूप में दिखाया गया है। Vice City जैसे बड़े और घने शहर में यह Feature खिलाड़ियों को रास्ता समझने और आसपास की Buildings की पहचान करने में मदद कर सकता है।

Basketball से Scuba Diving तक बहुत कुछ। GTA 6 की दुनिया केवल Main Missions तक सीमित नहीं रहने वाली है। Extended Look में कई Side Activities की झलक दिखाई गई है।

इनमें Basketball, Dirt Bike Racing, Scuba Diving, Target Practice, Stock Car Racing, Kayaking और Backyard Wrestling जैसी Activities शामिल हैं। Fishing जैसी Activity की वापसी के भी संकेत मिले हैं।

advertisement

Lucia को Gym में Bench Press करते हुए भी दिखाया गया है। इससे पुराने GTA San Andreas के Fitness और Muscle System की याद आती है। हालांकि GTA 6 में ऐसा पूरा Character Fitness System होगा या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Lucia using a bench press in Grand Theft Auto 6

Red Dead Redemption 2 की भी दिखी झलक

GTA 6 में Rockstar के Red Dead Redemption 2 से जुड़े कुछ Gameplay Ideas भी दिखाई देते हैं। Robbery के दौरान चेहरा ढकना, Item Wheel, हथियारों को छिपाकर रखना और Character तथा Vehicle से जुड़े Indicators जैसे कई Elements RDR2 खिलाड़ियों को जाने-पहचाने लग सकते हैं।

इससे संकेत मिलता है कि Rockstar GTA 6 में सिर्फ बड़ा Map देने के बजाय Game World के साथ Player की बातचीत को भी ज्यादा गहरा बनाने की कोशिश कर रहा है।

GTA 6 Trailer 2 Screenshots Remade In RDR2 - Part 2 : r/RDR2

Social Media का रोल भी हो सकता है बड़ा

GTA 6 की कहानी आधुनिक Vice City में सेट है, इसलिए Social Media भी इसकी दुनिया का बड़ा हिस्सा दिखाई देता है। Gameplay में Lucia की Police Chase के दौरान Livestream जैसी चीजें नजर आती हैं।

advertisement

GTA 5 के Lifeinvader जैसे Social Media Elements के लौटने के संकेत भी मिले हैं। इससे GTA 6 की दुनिया में खिलाड़ी के Actions को लेकर NPC और Online World की प्रतिक्रिया पहले से ज्यादा अहम हो सकती है।

GTA 6 सिर्फ बड़ा नहीं बल्कि ज्यादा गहरा हो सकता है

GTA 6 के Extended Look से सबसे बड़ा संकेत यही मिलता है कि Rockstar सिर्फ Vice City को बड़ा बनाने पर काम नहीं कर रहा। कंपनी छोटे Gameplay Mechanics को भी ज्यादा गहरा बनाने की कोशिश कर रही है।

6-star Wanted Level, Criminal Profile, नया Carjacking System, Character Switching, Combat Changes और ढेर सारी Side Activities अगर Final Game में उसी तरह काम करती हैं जैसा अभी दिखाई दे रहा है, तो GTA 6 अपने पिछले गेम के मुकाबले काफी अलग अनुभव दे सकता है।

अब खिलाड़ियों की नजर इस बात पर होगी कि Rockstar इन सभी Features को Final Game में किस तरह जोड़ता है और इनमें से कितनी चीजें वास्तव में Gameplay को बदलती हैं।