अश्विन की ड्रीम भारतीय क्रिकेटर ब्रैकेट में सचिन टॉप पर, विराट-धोनी को पछाड़कर बुमराह और सहवाग आगे
रविचंद्रन अश्विन ने भारत के महान क्रिकेटरों के बीच अपनी पसंद तय करते हुए सचिन तेंदुलकर को सबसे ऊपर रखा। इस ब्रैकेट में उन्होंने विराट कोहली, एमएस धोनी और कई दिग्गजों पर चौंकाने वाले फैसले किए। फाइनल तक पहुंचते-पहुंचते उनकी पसंद ने कई दिलचस्प मुकाबले खड़े कर दिए।

In Short
- रविचंद्रन अश्विन ने अपने ऑलटाइम भारतीय क्रिकेटर ब्रैकेट में सचिन तेंदुलकर को सबसे महान खिलाड़ी चुना।
- अश्विन ने बड़े फैसले लेते हुए विराट कोहली पर जसप्रीत बुमराह और एमएस धोनी पर वीरेंद्र सहवाग को तरजीह दी।
- फाइनल में सचिन तेंदुलकर और कपिल देव आमने-सामने थे, जहां अश्विन ने व्यक्तिगत पसंद के आधार पर सचिन को चुना।
भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने ऑलटाइम भारतीय क्रिकेटर ब्रैकेट में सचिन तेंदुलकर को सबसे महान खिलाड़ी चुना है। हालांकि फाइनल तक पहुंचने से पहले अश्विन ने कई चौंकाने वाले फैसले किए। उन्होंने विराट कोहली पर जसप्रीत बुमराह और एमएस धोनी पर वीरेंद्र सहवाग को चुना।
एक कार्यक्रम में अश्विन को....के साथ बातचीत में अश्विन को अलग-अलग दौर और फॉर्मेट के दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों में से एक-एक खिलाड़ी चुनना था।
कोहली पर बुमराह को चुना
क्वार्टर फाइनल में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह आमने-सामने आए तो अश्विन ने काफी सोचने के बाद बुमराह का नाम लिया।
उन्होंने कहा, “विराट टेस्ट क्रिकेट के बड़े दिग्गज हैं और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन मैं जसप्रीत बुमराह के साथ जाऊंगा।”अश्विन ने यह भी माना कि गेंदबाज होने की वजह से उनकी पसंद में थोड़ी पक्षधरता हो सकती है।
धोनी को पहले चुना, फिर सहवाग ने किया बाहर
एक अन्य मुकाबले में अश्विन ने रविंद्र जडेजा पर एमएस धोनी को तरजीह दी। उन्होंने धोनी की कप्तानी, वनडे और टेस्ट रिकॉर्ड का जिक्र किया।लेकिन अगले दौर में धोनी का सामना वीरेंद्र सहवाग से हुआ और अश्विन ने सहवाग को चुना। इससे पहले सहवाग ने सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा था।पहले दौर में अश्विन ने सचिन तेंदुलकर को विजय हजारे पर, विराट कोहली को रोहित शर्मा पर, राहुल द्रविड़ को वीनू मांकड़ पर और बुमराह को अनिल कुंबले पर चुना। अपने नाम के सामने सौरव गांगुली आने पर अश्विन ने गांगुली को आगे रखा।
फाइनल में सचिन बनाम कपिल
सेमीफाइनल में तेंदुलकर ने सहवाग को पीछे छोड़ा, जबकि कपिल देव ने बुमराह को मात दी। कपिल को चुनते हुए अश्विन ने उनकी ऑलराउंड क्षमता और 1983 वर्ल्ड कप जीत का जिक्र किया।फाइनल में मुकाबला सचिन तेंदुलकर और कपिल देव के बीच रहा। यहां अश्विन ने कहा, “किसी स्तर पर व्यक्तिगत पसंद भी मायने रखनी चाहिए। मैं सचिन तेंदुलकर के साथ जाऊंगा।”इस तरह अश्विन के ऑलटाइम भारतीय क्रिकेटर ब्रैकेट में सचिन तेंदुलकर सबसे ऊपर रहे।

