Amul का दुनिया में डंका! बना सबसे मजबूत डेयरी ब्रांड, Yili और Vinamilk को छोड़ा पीछे
भारतीय डेयरी ब्रांड Amul ने ग्लोबल स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Brand Finance की 2026 रैंकिंग में Amul को दुनिया का सबसे मजबूत डेयरी ब्रांड चुना गया है। 100 में 93 अंक के साथ Amul ने China के Yili Vietnam के Vinamilk और Finland के Valio जैसे बड़े ब्रांड्स को पीछे छोड़ा है।

In Short
- Amul 93 के Brand Strength Index स्कोर के साथ दुनिया का सबसे मजबूत डेयरी ब्रांड बना
- Amul ने Yili Vinamilk और Valio जैसे ग्लोबल ब्रांड्स को पीछे छोड़ा
- Yili 14.5 अरब डॉलर की Brand Value के साथ दुनिया का सबसे वैल्यूएबल डेयरी ब्रांड है
भारतीय डेयरी ब्रांड Amul ने दुनियाभर में अपनी मजबूत पहचान साबित की है। Brand Finance की 2026 की रैंकिंग में Amul को दुनिया का सबसे मजबूत डेयरी ब्रांड चुना गया है। Amul ने Brand Strength Index यानी BSI में 100 में 93 अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही उसे AAA+ रेटिंग मिली है और वह Brand Strength की रैंकिंग में पहले स्थान पर रहा है।
Amul ने बड़े ग्लोबल ब्रांड्स को पीछे छोड़ा
Amul ने Brand Strength के मामले में चीन के Yili, वियतनाम के Vinamilk और फिनलैंड के Valio जैसे बड़े डेयरी ब्रांड्स को पीछे छोड़ा है। Vinamilk को 89.6 अंक मिले, जबकि Valio का स्कोर 88.3 रहा। चीन का Mengniu 87.2 अंक के साथ चौथे और Yili 85 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहा।
टॉप 10 में Almarai, President, Arla, Danone और Gerber भी शामिल हैं। Brand Strength में ग्राहकों के बीच ब्रांड की पहचान, भरोसा, प्रतिष्ठा और खरीदारी के फैसले को प्रभावित करने की क्षमता जैसे पहलुओं को देखा जाता है।
सबसे मजबूत Amul लेकिन सबसे ज्यादा वैल्यू वाला Yili
यहां एक जरूरी अंतर समझना होगा। Amul दुनिया का सबसे मजबूत डेयरी ब्रांड जरूर बना है, लेकिन सबसे ज्यादा Brand Value वाले डेयरी ब्रांड का खिताब Yili के पास है।
Brand Finance के मुताबिक Yili की Brand Value 29% बढ़कर 14.5 अरब डॉलर हो गई है। इसके बाद Danone 8.2 अरब डॉलर और Mengniu 6 अरब डॉलर की Brand Value के साथ रहे। Amul 5 अरब डॉलर की Brand Value के साथ दुनिया के सबसे वैल्यूएबल डेयरी ब्रांड्स में चौथे स्थान पर है।
Arla की Brand Value सबसे तेज बढ़ी
डेनमार्क के Arla ने सबसे ज्यादा तेजी से Brand Value बढ़ाई। उसकी Brand Value 39% बढ़कर 3.4 अरब डॉलर हो गई। इसके अलावा Almarai की Brand Value 4.1 अरब डॉलर, President की 3.1 अरब डॉलर, Vinamilk की 2.6 अरब डॉलर, Valio की 2.1 अरब डॉलर और Gerber की 1.9 अरब डॉलर रही।
इस रैंकिंग से डेयरी सेक्टर की दो अलग तस्वीरें सामने आती हैं। Amul ग्राहकों के भरोसे, पहचान और प्रभाव के मामले में दुनिया में सबसे आगे है, जबकि Yili वित्तीय Brand Value के मामले में नंबर एक है। यह उपलब्धि Amul की वैश्विक पहचान और उपभोक्ताओं के बीच उसकी मजबूत पकड़ को दिखाती है।

