
WhatsApp ने फिर मचाया धमाल ! वीडियो मैसेज फीचर रोल आउट
फिर से एक बार वॉट्स्ऐप ने वीडियो मैसेज फीचर रोल आउट किया है। फीचर की मदद से यूजर्स शार्ट वीडियो मैसेज भेज सकते हैं। सीईओ Mark Zuckerberg ने फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए इसके बारे में जानकारी दी है।

WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स रोल आउट कर बाजार में लाकर तहलका मचा रही है। इसी बिच फिर से एक बार वॉट्स्ऐप ने वीडियो मैसेज फीचर रोल आउट किया है। फीचर की मदद से यूजर्स शार्ट वीडियो मैसेज भेज सकते हैं। सीईओ Mark Zuckerberg ने फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, हम वॉट्स्ऐप चैट में एक वीडियो मैसेज को तुरंत रिकॉर्ड करने और शेयर करने की फीचर्स एड कर रहे हैं। इससे जल्द ऑडियो मैसेज भेजने के जैसे ही आसान है।
Also Read: Myntra ने 50 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया
इसके साथ ही उन्होंने इस फीचर का एक वीडियो भी शेयर किया है। वॉट्सऐप के इस फीचर के जरिए यूजर्स 60 सेकंड तक की रियल टाइम वीडियो को रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ये मैसेज भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे। ऑडियो मैसेज ऑप्शन में टैप करके यूजर्स वीडियो मैसेज फीचर को यूज कर सकते हैं। जब यूजर ऑडियो मैसेज ऑप्शन पर एक बार टैप करेंगे तो वहां पर वीडियो मैसेज का ऑप्शन आ जाएगा, जिसके बाद उस ऑप्शन पर फिंगर होल्ड करके वीडियो रिकार्ड और सेंड कर सकते हैं।

