Vivo X500 का रेड वेरिएंट लॉन्च से पहले लीक! ₹1.20 लाख की कीमत में क्या मिलेगा खास? जानें पूरी डिटेल
Vivo का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन X500 भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। फोन का शानदार रेड वेरिएंट सामने आया है, लेकिन क्या यह रंग सिर्फ भारतीय ग्राहकों को मिलेगा? इसकी संभावित कीमत और दमदार फीचर्स भी सुर्खियों में हैं। जानिए इस फोन से जुड़ी पूरी जानकारी।

In Short
- Vivo X500 का नया रेड कलर वेरिएंट सामने आया, भारत में जल्द लॉन्च होने की संभावना।
- स्मार्टफोन में 7500mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 64MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद।
- Vivo X500 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की संभावित कीमत ₹1,19,999।
स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए Vivo जल्द ही भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X500 पेश कर सकती है। यह फोन अपनी दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और प्रीमियम फीचर्स के कारण चर्चा में है। अब इसके एक नए रेड कलर वेरिएंट की तस्वीर भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत करीब 1.20 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत और लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
रेड कलर में आएगा Vivo X500?
टिप्स्टर संजू चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Vivo X500 की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें फोन चमकदार लाल रंग में दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन इसी महीने भारत में लॉन्च हो सकता है।
Vivo X500 को पहले ब्लैक, ग्रे, व्हाइट और पिंक कलर में पेश किया गया था। अब रेड कलर जुड़ने से ग्राहकों को एक नया विकल्प मिल सकता है।
हालांकि, यह रंग सिर्फ भारत के लिए होगा या दूसरे देशों में भी उपलब्ध रहेगा, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, UAE के यूट्यूबर साहिल करौल के एक अनबॉक्सिंग वीडियो में फोन का ग्लोबल वेरिएंट भी इसी रेड कलर में दिखाई दिया है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर में क्या होगा खास?
Vivo X500 में 6.59 इंच की 1.5K LTPS डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर दिया जा सकता है।
इसके अलावा स्मार्टफोन में LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है।
फोटोग्राफी के लिए मिल सकता है ट्रिपल कैमरा
कैमरे की बात करें तो Vivo X500 में पीछे की तरफ तीन कैमरे मिल सकते हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
7500mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Vivo X500 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 7,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलेगी। फोन में 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
धूल और पानी से सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है।
भारत में कितनी हो सकती है कीमत?
Vivo X500 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में करीब ₹1,19,999 हो सकती है।
हालांकि, Vivo ने अभी तक X500, X500 Pro और X500 Pro Max की भारतीय कीमत, लॉन्च तारीख या उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में ग्राहकों को कंपनी के ऐलान का इंतजार करना होगा।

