scorecardresearch

Apple से छीनी नंबर-1 की कुर्सी, जानिए कौन-सा ब्रांड बना ग्लोबल लीडर

iPhone 17 की रिकॉर्ड बिक्री के दम पर Apple पहली तिमाही में नंबर-1 बनी थी लेकिन दूसरी तिमाही में Samsung ने बाजी पलट दी। 200MP कैमरे वाले Galaxy S26 Ultra ने कंपनी को कितना फायदा पहुंचाया और ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में कितनी गिरावट आई? पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • Samsung ने Apple को पछाड़कर ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में नंबर-1 की जगह हासिल की।
  • दूसरी तिमाही में Samsung का मार्केट शेयर 24 प्रतिशत और Apple का करीब 20 प्रतिशत रहा।
  • Galaxy S26 Ultra की लोकप्रियता से Samsung को फायदा मिला जबकि ग्लोबल शिपमेंट 11 प्रतिशत घटी।

ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अमेरिकी टेक कंपनी Apple को पीछे छोड़ते हुए Samsung ने दुनिया की नंबर-1 स्मार्टफोन कंपनी की पॉजिशन हासिल कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल की दूसरी तिमाही में Samsung का ग्लोबल मार्केट शेयर 24 प्रतिशत रहा। वहीं Apple करीब 20 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

advertisement

पहली तिमाही में नंबर-1 थी Apple

Apple इस साल की पहली तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में पहले स्थान पर थी। पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए iPhone 17 की भारी मांग और रिकॉर्ड बिक्री का कंपनी को फायदा मिला था। इसी वजह से Apple पहली तिमाही में Samsung को पीछे छोड़कर नंबर-1 बन गई थी।

हालांकि, दूसरी तिमाही में तस्वीर बदल गई। अलग-अलग कीमत वाले स्मार्टफोन बेचने वाली Samsung ने फिर से बढ़त बना ली। Samsung दुनियाभर के बाजारों में बजट फोन से लेकर प्रीमियम और फ्लैगशिप स्मार्टफोन तक बेचती है।

Samsung का मार्केट शेयर 24 प्रतिशत

काउंटरपॉइंट रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, दूसरी तिमाही में Samsung का ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट शेयर 24 प्रतिशत तक पहुंच गया। Apple का मार्केट शेयर करीब 20 प्रतिशत रहा। Apple ने पिछले साल की तुलना में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी दर्ज की है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: OpenAI ला रहा पहला AI डिवाइस, मिलेगा Voice Mode, जानिए कैसे करेगा काम

कई स्मार्टफोन कंपनियों ने मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट की लागत बढ़ने के कारण अपने प्रोडक्ट महंगे कर दिए हैं। Apple ने भी अपने कुछ प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाई हैं, लेकिन iPhone की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई। इसकी वजह से iPhone का प्रोडक्शन धीमा हुआ है।

Galaxy S26 Ultra से Samsung को फायदा

दूसरी तिमाही में Samsung को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra की लॉन्चिंग से काफी फायदा मिला। यह फोन ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हुआ, जिससे कंपनी को ग्लोबल मार्केट में दोबारा पहला स्थान हासिल करने में मदद मिली। Samsung का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 200MP कैमरे के साथ आता है।

हालांकि, Samsung के नंबर-1 बनने से Apple के कारोबार पर बहुत बड़ा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। Apple आने वाले समय में अपने मार्केट शेयर और रेवेन्यू को आगे बढ़ाने की कोशिश जारी रखेगी। कंपनी भविष्य में अपने कुछ प्रोडक्ट की कीमतें भी बढ़ा सकती है।

स्मार्टफोन शिपमेंट में 11 प्रतिशत की गिरावट

दूसरी तिमाही में दुनियाभर में स्मार्टफोन शिपमेंट पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत कम हुई है। यह स्तर 2013 के बाद सबसे निचला बताया गया है।

दूसरे ब्रांड्स की बात करें तो Xiaomi का ग्लोबल मार्केट शेयर 12 प्रतिशत रहा। Oppo के पास 11 प्रतिशत और Vivo के पास 8 प्रतिशत मार्केट शेयर है।
 

advertisement