scorecardresearch

Samsung का नया Fan Edition भारत में मचाएगा हलचल? Galaxy S26 FE में मिलेंगे ये बड़े अपग्रेड

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल मार्केट में पेश हो चुका है और भारत में इसकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू होने वाली है। फोन में Exynos 2500 चिप, 4,900mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलता है। अब सबसे ज्यादा नजर इसकी भारतीय कीमत और वेरिएंट्स पर है।

Advertisement
SAMSUNG S26 FE
SAMSUNG S26 FE

In Short

  • Samsung Galaxy S26 FE की भारत में बिक्री 18 सितंबर से शुरू होने वाली है।
  • फोन में Exynos 2500 प्रोसेसर, 4,900mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है।
  • ग्लोबल मॉडल में 50MP मुख्य कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 512GB तक स्टोरेज दिया गया है।

Samsung ने अपने नए Fan Edition स्मार्टफोन Galaxy S26 FE को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। अब भारतीय यूजर्स की नजर इसके इंडिया लॉन्च और कीमत पर है। Samsung की India वेबसाइट के मुताबिक Galaxy S26 FE की सेल भारत में 18 सितंबर से शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Samsung India की ओर से शेयर किए गए स्पेसिफिकेशंस ग्लोबल मॉडल के समान हैं।

advertisement

ऐसे में भारत में आने वाले Galaxy S26 FE में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 प्रोसेसर, 4,900mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

Three Samsung Galaxy S26 FE devices are arranged side by side, each slightly overlapping the one to its left. They are all upright with their backs facing forward and their left sides slightly tilted. The colours from left to right are Blueberry, Graphite, and Pistachio. Another Galaxy S26 FE device stands to the right of the three, with its screen facing forward and its right side slightly tilted.

ग्लोबल मार्केट में कितनी है कीमत

ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy S26 FE के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 799 रखी गई है, जो करीब 89,000 रुपये होती है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 899 यानी करीब 1,00,000 रुपये है। वहीं टॉप 8GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 1,099 यानी करीब 1,22,000 रुपये रखी गई है।

भारत में इसकी कीमत अभी घोषित नहीं हुई है। इसलिए ग्लोबल कीमत को सीधे भारतीय कीमत मानना सही नहीं होगा।

भारत में मिल सकता है 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का Full HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है, जिससे इसे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है। फोन का वजन करीब 193 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.4mm है।

Samsung Galaxy S26 FE Launches With One UI 9 and New AI Tools

Exynos 2500 प्रोसेसर से लैस फोन

Galaxy S26 FE में Samsung का Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। फोन में 8GB RAM के साथ 128GB, 256GB और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। हालांकि अलग-अलग देशों में स्टोरेज विकल्प अलग हो सकते हैं। इसलिए भारत में तीनों स्टोरेज मॉडल मिलेंगे या नहीं, इसकी पूरी जानकारी कीमत के ऐलान के साथ साफ हो सकती है।

फोन Android 17 पर आधारित One UI 9 के साथ आता है। Samsung ने इसके लिए सात जनरेशन तक OS अपग्रेड और सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की बात भी कही है।

Samsung Galaxy S26 FE Hits Geekbench — Exynos 2500 and Android 17 Coming

पीछे तीन कैमरे

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और इसमें OIS सपोर्ट मिलता है।

advertisement

इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 123 डिग्री है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम, 30x तक डिजिटल जूम और OIS मिलता है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Galaxy S26 FE 8GB/128GB (Pistachio) - Full Features | Samsung India

4,900mAh बैटरी और 45W चार्जिंग

Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है। फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक 45W अडैप्टर से फोन करीब 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसके अलावा इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare का सपोर्ट भी मिलता है।

A partial front view of Galaxy S26 FE in portrait orientation displaying a fully charged battery status and a daily battery usage summary with a bar chart. Behind the device are floating app windows representing camera, social media, gaming, music playback, internet, maps, videos and notes. Text reads Battery capacity 4,900 mAh and Watch Video up to 29 hrs. Galaxy S26 FE. 4,900 mAh. Up to 29 hours Video Playback. Galaxy S21 FE. 4,500 mAh. Up to 16 hours Video Playback. Galaxy A53. 5,000 mAh. Up to 18 hours Video Playback.

5G के साथ Wi-Fi 6E सपोर्ट

कनेक्टिविटी के लिए Galaxy S26 FE में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

ग्लोबल मार्केट में फोन Blueberry, Graphite और Pistachio कलर में पेश किया गया है। हालांकि भारत में इनमें से कौन से कलर उपलब्ध होंगे, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है।

advertisement

भारत में क्या उम्मीद करें

Samsung India की ओर से शेयर किए गए स्पेसिफिकेशंस ग्लोबल Galaxy S26 FE से मेल खाते हैं। ऐसे में भारतीय मॉडल में भी Exynos 2500 चिप, 6.7 इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 4,900mAh बैटरी मिलने की उम्मीद मजबूत है।

सबसे बड़ा सवाल इसकी भारतीय कीमत को लेकर है। ग्लोबल मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत करीब 89,000 रुपये के बराबर है, लेकिन भारत में Samsung इसे किस कीमत पर उतारेगा, यह फिलहाल सामने नहीं आया है। 18 सितंबर से बिक्री शुरू होने से पहले कंपनी भारतीय कीमत, ऑफर्स और उपलब्ध वेरिएंट की जानकारी दे सकती है।