scorecardresearch

OpenAI ने GPT-5.6 Sol का Ultrafast मोड पेश किया, AI मॉडल 14 गुना तक तेज चलने का दावा

OpenAI एक नए 'अल्ट्राफ़ास्ट मोड' के साथ GPT-5.6 Sol को और तेज़ बना रहा है. कंपनी का कहना है कि इस मोड में AI मॉडल 14 गुना तक तेज़ हो सकता है, जिससे आप ज़्यादा काम कर पाएंगे.

Advertisement
OpenAI ने अपने GPT-5.6 Sol मॉडल के लिए नया Ultrafast मोड पेश किया
OpenAI ने अपने GPT-5.6 Sol मॉडल के लिए नया Ultrafast मोड पेश किया

In Short

  • OpenAI ने GPT-5.6 Sol के लिए अल्ट्राफास्ट मोड पेश किया है, जो Standard Processing से 14 गुना तक तेज होने का दावा करता है।
  • Ultrafastकी Output Speed 750 Tokens प्रति सेकंड तक पहुंच सकती है और इसे Real-Time AI, Coding, Financial Research और Customer Support जैसे कामों के लिए बनाया गया है।
  • Ultrafast फिलहाल API के जरिए Preview में उपलब्ध है और OpenAI ने अभी इसकी Token Pricing का खुलासा नहीं किया है।

AI मॉडल लगातार बेहतर और ज्यादा ताकतवर होते जा रहे हैं। लेकिन ज्यादा एडवांस AI मॉडल की एक बड़ी दिक्कत उनकी प्रोसेसिंग स्पीड है। अब OpenAI ने अपने GPT-5.6 Sol मॉडल के लिए नया Ultrafast मोड पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह मोड सामान्य प्रोसेसिंग के मुकाबले मॉडल को 14 गुना तक तेज चला सकता है।

advertisement

14 गुना तक तेज होगा GPT-5.6 Sol

OpenAI ने एक ब्लॉग पोस्ट में Ultrafast को Sol के लिए एक नए सर्विस ऑप्शन के तौर पर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, Ultrafast की मदद से GPT-5.6 Sol सामान्य प्रोसेसिंग की तुलना में 14 गुना ज्यादा तेजी से काम कर सकता है। यानी यूजर को कम समय में ज्यादा AI आउटपुट मिल सकता है।

OpenAI के मुताबिक, Ultrafast की स्पीड 750 आउटपुट टोकन प्रति सेकंड तक पहुंच सकती है। आसान भाषा में कहें तो टोकन AI के लिए टेक्स्ट की एक छोटी यूनिट होती है। मॉडल जितना ज्यादा टेक्स्ट तैयार करता है, उतने ज्यादा टोकन का इस्तेमाल होता है।

ज्यादा काम करने वालों के लिए बनाया गया Ultrafast

OpenAI का कहना है कि Ultrafast खास तौर पर उन यूजर्स और कंपनियों के लिए बनाया गया है, जिन्हें AI से जल्दी काम करवाना होता है। इसका फायदा यह है कि ज्यादा स्पीड के लिए यूजर को किसी छोटे AI मॉडल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें बेहतर AI मॉडल की क्षमता के साथ तेज स्पीड भी मिल सकेगी।

यह Ultrafast मोड AI हार्डवेयर कंपनी Cerebras की तकनीक पर चलता है। Cerebras ऐसी AI तकनीक पर काम करती है, जिसमें AI को बहुत कम समय में जवाब देने के लिए तैयार किया जाता है।

आउटेज और तुरंत होने वाले कामों में भी मदद

OpenAI के मुताबिक, Ultrafast उन कामों में काफी काम आ सकता है जहां समय बहुत जरूरी होता है। उदाहरण के लिए, किसी वेबसाइट या ऑनलाइन सर्विस में दिक्कत आने पर यह ऐप के लॉग, हाल में किए गए कोड बदलाव और इंजीनियर की रिपोर्ट को जल्दी पढ़कर समस्या समझने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा, बदलती स्थिति में लेन-देन और संदिग्ध गतिविधियों को जांचने और ग्राहकों की परेशानी को तुरंत समझकर उसका समाधान निकालने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

OpenAI के अपने डेवलपर्स भी इसका इस्तेमाल दिक्कत के समय लॉग पढ़ने, सिस्टम की जानकारी समझने, अगले जरूरी कदम पहचानने और समाधान तैयार करने या उसकी जांच करने के लिए कर रहे हैं।

कंपनी का कहना है कि Ultrafast ने उसके रिसर्च काम को भी तेज किया है। कुछ ऐसे काम जो पहले पूरी रात चलते थे, अब उन्हें ज्यादा तेजी से पूरा किया जा सकता है।

OpenAI को चीन के AI मॉडल से मिल रही चुनौती

advertisement

OpenAI ने Ultrafast को ऐसे समय में पेश किया है जब अमेरिकी AI कंपनियों को चीन के ओपन मॉडल वाले AI सिस्टम से कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे AI मॉडल को कई मामलों में सीधे अपने डिवाइस पर भी चलाया जा सकता है।

OpenAI के अलावा Anthropic जैसी कंपनियां भी तेज AI विकल्प ला रही हैं। Anthropic ने Claude के लिए Fast Mode भी पेश किया है। हालांकि OpenAI का कहना है कि Ultrafast को खास तौर पर ज्यादा स्पीड के साथ एडवांस AI की क्षमता देने के लिए बनाया गया है।

अभी API के जरिए टेस्टिंग में है

Ultrafast को फिलहाल API के जरिए टेस्टिंग के तौर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। OpenAI अभी कुछ चुनिंदा कंपनियों के साथ इसका इस्तेमाल कर रही है। कंपनी यह समझना चाहती है कि ज्यादा तेज AI से असली दुनिया के प्रोडक्ट और काम में कितना फायदा होता है।

कंपनी के मुताबिक, Ultrafast का इस्तेमाल अभी कोडिंग, कारोबार, फाइनेंशियल रिसर्च, कस्टमर सपोर्ट और दूसरे ऐसे कामों में टेस्ट किया जा रहा है जहां तुरंत जवाब की जरूरत होती है। इसके शुरुआती यूजर्स में Jane Street, Podium, Basis और Rogo जैसी कंपनियां शामिल हैं।

advertisement

जो कंपनियां Ultrafast इस्तेमाल करना चाहती हैं, वे अपने काम, स्पीड की जरूरत और संभावित इस्तेमाल की जानकारी देकर इसकी वेटलिस्ट में शामिल हो सकती हैं। OpenAI शुरुआती टेस्ट के नतीजे देखने के बाद इसका एक्सेस और ज्यादा कंपनियों को देने की तैयारी कर रही है।

Ultrafast की कीमत अभी नहीं बताई

OpenAI ने अभी तक Ultrafast की टोकन कीमत की जानकारी नहीं दी है। इसलिए कंपनियों और डेवलपर्स को अभी इसकी असली लागत के बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।

Ultrafast का मकसद GPT-5.6 Sol को छोटा या कम ताकतवर किए बिना उसे बहुत तेज बनाना है, ताकि जिन कामों में हर सेकंड मायने रखता है, वहां AI जल्दी काम कर सके।