scorecardresearch

मोटोरोला फोन यूजर्स को हो रही है ये दिक्कत! जानें कैसे रखें अपना डिवाइस सुरक्षित

यह समस्या सभी मोटोरोला फोन में नहीं है। ज्यादातर यह समस्या Motorola Neo 40 मॉडल में सामने आ रही है। नतीजतन ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में मोटोरोला अब एक पॉपुलर मोबाइल फोन ब्रांड बन गया है। हालांकि काफी समय से मोटोरोला के यूजर्स फोन के बिल्ड क्वालिटी पर सवाल उठा रहे हैं कि उनके फोन का पावर और वॉल्यूम बटन डेली यूज में बाहर निकल जा रहे हैं और टूट जा रहे हैं।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

हालांकि यह समस्या सभी मोटोरोला फोन में नहीं है। ज्यादातर यह समस्या Motorola Edge Neo 40 मॉडल में सामने आ रही है। नतीजतन ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोटोरोला कंपनी की तरफ खबर लिखे जानें तक कोई आधिकारिक बयान समाने नहीं आया है। 

अपने फोन के वॉल्यूम और पावर बटन को ऐसे रखें सुरक्षित

अगर आप भी मोटोरोला के फोन का इस्तमाल करते हैं तो ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप उसे कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। इसका सबसे अच्छा उपाय ये है कि फोन को हमेशा कवर के साथ ही इस्तमाल करें। बिना कवर फोन का इस्तमाल करने से पावर और वॉल्यूम बटन जल्दी ही खराब या टूट सकती है। यह भी ध्यान रखें की फोन के पावर या वॉल्यूम बटन को जोर से ना दबाएं। कोशिश करें की हल्के साथ से काम करें। 

 बटन बाहर आने या टूटने पर क्या करें?

अगर आपका फोन अभी भी वारंटी अवधि में है तो आप पावर या वॉल्यूम बटन खराब होने पर सीधा मोटोरोला के नजदीकी सर्विस सेंटर पर जाएं और फ्री में इसे ठीक करवा लें। 

लेकिन अगर आपका फोन वारंटी पीरियड में नहीं है, तो ऐसी स्थिति सर्विस सेंटर पर पावर या वॉल्यूम बटन जैसी छोटी चीज भी आपको 1000-1500 रुपये जितनी महंगी पड़ सकती है। 

वहीं दूसरा उपाय यह है कि आप अपने फोन के मॉडल नंबर के साथ वॉल्यूम या पावर बटन को अमेजन या फ्लिपकार्ट पर सर्च कर सकते हैं। अमेजन या फ्लिपकार्ट पर इसकी प्राइस 250-400 रुपये की बीच हो सकती है। इन पार्ट्स को आप किसी भी फोन रिपेयरिंग शॉप पे ले जाके लगवा सकते हैं।