
Karbonn की स्मार्टफोन बाजार में धमाकेदार वापसी! लॉन्च किए Rebel सीरीज के नए फोन, जानें क्या हैं खूबियां
"डोंट फॉलो, जस्ट रेबेल" की सोच के साथ उतारी गई इस नई रेंज में रेबेल, रेबेल प्रो और रेबेल 5G शामिल हैं, जिन्हें खासतौर पर आज की युवा पीढ़ी और बजट ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कभी धूम मचाने वाला जाना-माना घरेलू ब्रांड अब एक नए जोश के साथ फिर से मैदान में उतर रहा है। कार्बन (Karbonn) ने अपनी इस बड़ी री-एंट्री के तहत 'रेबेल' (Rebel) स्मार्टफोन सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। "डोंट फॉलो, जस्ट रेबेल" की सोच के साथ उतारी गई इस नई रेंज में रेबेल, रेबेल प्रो और रेबेल 5G शामिल हैं, जिन्हें खासतौर पर आज की युवा पीढ़ी और बजट ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
यह री-एंट्री ऐसे समय पर हो रही है जब मार्केट में बजट सेगमेंट की जंग काफी तेज है, ऐसे में कार्बन का यह कमबैक ग्राहकों को एक नया और व्यावहारिक विकल्प देता है। ये सभी स्मार्टफोज़ एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon.in पर उपलब्ध होंगे।
तीन फोन, जो आपकी हर जरूरत को करेंगे पूरा
कार्बन रेबेल (बैटरी और एंड्यूरेंस): उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बार-बार फोन चार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं। इसमें 7000mAh की तगड़ी बैटरी, 6.75 इंच का HD+ 90Hz डिस्प्ले और 50MP का AI कैमरा मिलता है। यह मीडियाटेक G81 प्रोसेसर और एंड्रॉइड 16 पर काम करता है।
कार्बन रेबेल प्रो (स्मूथ एक्सपीरियंस और कैमरा): अगर आपको वीडियो देखने और फोटोग्राफी का शौक है, तो यह फोन आपके लिए है। इसमें 120Hz डिस्प्ले, ट्रिपल-रिंग डिज़ाइन वाला 64MP AI डुअल कैमरा, 16MP का फ्रंट कैमरा और 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह चेरी रेड समेत 4 आकर्षक रंगों में आता है।
कार्बन रेबेल 5G (फ्यूचर-रेडी): यह मॉडल जल्द ही बाजार में दस्तक देने वाला है, जिसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कंपनी आने वाले समय में करेगी।
कीमत और ऑफर्स
कंपनी ने अपनी इस री-एंट्री के साथ प्राइसिंग को बेहद आक्रामक रखा है:


