scorecardresearch

Google Pixel 11 की लॉन्च डेट आई सामने, इस दिन होगा लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे नए फीचर्स

Google Pixel 11 सीरीज को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी ने लॉन्च की तारीख तय कर दी है और इस बार फोन के डिजाइन से लेकर AI फीचर्स तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानिए कितने मॉडल आएंगे और नए पिक्सल फोन में क्या खास मिल सकता है।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • Google Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में लॉन्च होगी।
  • सीरीज में Pixel 11 Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro Fold आ सकते हैं।
  • नए फोन में स्लिम डिजाइन पतले बेजेल और नए AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Google Pixel 11 सीरीज का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। गूगल ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में अपना ‘Made by Google’ इवेंट आयोजित करेगी। इसी कार्यक्रम में Google Pixel 11 सीरीज को पेश किया जाएगा।

advertisement

पिछले साल कंपनी ने Pixel 10 सीरीज को बाजार में उतारा था। अब कंपनी Pixel 11 सीरीज लाने की तैयारी कर रही है। नई सीरीज में डिजाइन से लेकर AI फीचर्स तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Pixel 11 सीरीज में आएंगे तीन फोन

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल Google Pixel 11 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। इनमें Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro और Google Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं।

कंपनी इस बार स्टैंडर्ड मॉडल, प्रो मॉडल और फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन पेश करेगी। पुराने मॉडल के मुकाबले नई सीरीज के फोन ज्यादा पतले हो सकते हैं।

Pixel 11 में मिल सकता है नया डिजाइन

Google Pixel 11 के स्टैंडर्ड मॉडल में स्क्रीन के चारों तरफ पहले से पतले बेजेल देखने को मिल सकते हैं। इससे फोन का डिस्प्ले ज्यादा बड़ा और आकर्षक दिखाई देगा।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Noise Alt Buds Open Review: ₹4,499 में कैसा है ये ओपन-ईयर ईयरबड्स? जानें फीचर्स, खूबियां और कमियां

इसके अलावा फोन के पीछे दिए जाने वाले कैमरा बार के डिजाइन में भी बदलाव किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कैमरा डिजाइन से जुड़ी जानकारी आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं की है।

Pixel 11 Pro की बॉडी होगी पतली

Pixel 11 Pro को Pixel 10 Pro के मुकाबले ज्यादा स्लिम डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन की बॉडी को पतला रखने पर कंपनी का खास ध्यान हो सकता है।

इसी तरह Pixel 11 Pro Fold में भी स्लिम डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोल्ड होने के बाद भी फोन को ज्यादा मोटा न दिखाने के लिए इसके डिजाइन में बदलाव किए जा सकते हैं।

इस बार लॉन्च नहीं होगा XL मॉडल

नई सीरीज में एक बड़ा बदलाव XL मॉडल को लेकर हो सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस साल Google Pixel 11 XL लॉन्च नहीं करेगी।

बताया जा रहा है कि Google XL नाम को हटाकर केवल Pro ब्रांडिंग का इस्तेमाल करेगी। यानी बड़े और प्रीमियम मॉडल को Pro नाम से पेश किया जा सकता है।

नए AI फीचर्स भी होंगे पेश

स्मार्टफोन के साथ Google कुछ नए AI फीचर्स का भी ऐलान कर सकती है। इनमें से कुछ फीचर्स को Android में शामिल किया जाएगा। इनकी पूरी जानकारी 12 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में सामने आएगी।

advertisement

क्या है Pixel Glow फीचर

अप्रैल में सामने आई एक जानकारी में दावा किया गया था कि Google ‘Pixel Glow’ नाम के फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर के जरिए मैसेज आने पर फोन के बैक पैनल पर मौजूद फ्लैश लाइट ऑन और ऑफ हो सकती है।

फिलहाल Google ने Pixel Glow फीचर की पुष्टि नहीं की है। यह फीचर Pixel 11 सीरीज में मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी लॉन्च इवेंट में ही सामने आ सकती है।