Googlebooks की एंट्री! Android से चलने वाले AI लैपटॉप लॉन्च, Acer से Lenovo तक 5 मॉडल शामिल
गूगल ने अपने नए Googlebooks लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं, जो Android ऑपरेटिंग सिस्टम और AI फीचर्स के साथ आते हैं। Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo के 5 मॉडल पेश किए गए हैं। कंपनी का लक्ष्य स्मार्टफोन और लैपटॉप के बीच बेहतर कनेक्शन बनाना है। जानिए Googlebooks में क्या खास है और कैसे बदल सकता है लैपटॉप का अनुभव।

In Short
- Googlebooks में Gemini AI और Android ऐप सपोर्ट मिलेगा।
- Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo के 5 मॉडल लॉन्च हुए हैं।
- लैपटॉप में Intel और Snapdragon प्रोसेसर के साथ AI क्षमता दी गई है।
गूगल ने आखिरकार अपने नए Android-आधारित लैपटॉप Googlebooks लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन लैपटॉपों को Chromebook के आगे की कड़ी के तौर पर पेश किया है। नए Google Books में AI फीचर्स, प्रीमियम डिज़ाइन और Android इकोसिस्टम का सपोर्ट मिलेंगे। गूगल का लक्ष्य लैपटॉप और स्मार्टफोन को एक साथ जोड़कर यूजर्स को ज्यादा कनेक्टेड अनुभव देना है।
Acer से Lenovo तक 5 नए मॉडल लॉन्च
Googlebooks सीरीज में Acer Googlebook 14, Asus Googlebook 14, Dell XPS Googlebook, HP Googlebook 14 और Lenovo Googlebook 15 शामिल हैं।
इन लैपटॉपों की कीमत 899 डॉलर से 1,299 डॉलर के बीच रखी गई है। फिलहाल इनकी प्री-बुकिंग अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, आयरलैंड, फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो चुकी है। भारत में इनकी लॉन्चिंग को लेकर अभी जानकारी नहीं दी गई है।
AI फीचर्स से लैस होंगे Google Books
गूगल ने Google Books में Gemini AI को शामिल किया है। इसकी मदद से यूजर्स AI-आधारित काम कर सकेंगे।
इनमें Magic Pointer, Android ऐप सपोर्ट, फोन से फाइल एक्सेस और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। यूजर अपने फोन में इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स को लैपटॉप पर भी चला सकेंगे।
गूगल का कहना है कि Googlebook Android फोन और लैपटॉप के बीच एक ऐसा कनेक्टेड सिस्टम तैयार करेगा, जैसा Apple के iPhone और MacBook के बीच देखने को मिलता है।
दमदार प्रोसेसर और AI क्षमता
Google Books में Intel Core Ultra Series 3 और Snapdragon X Elite प्रोसेसर का विकल्प मिलेगा।
इनमें 45 TOPS से ज्यादा AI प्रोसेसिंग क्षमता वाले NPU दिए गए हैं, जो डिवाइस पर ही AI टास्क को तेजी से पूरा करने में मदद करेंगे। सभी मॉडलों में कम से कम 16GB हाई-स्पीड RAM मिलेगी, जबकि कुछ मॉडल 32GB RAM तक के विकल्प के साथ आएंगे।
बैटरी की बात करें तो कंपनी के मुताबिक, ये लैपटॉप 14 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 16 घंटे तक वेब ब्राउजिंग का बैकअप दे सकते हैं।
प्रीमियम डिजाइन और डिस्प्ले
Googlebooks में एल्युमिनियम, मैग्नीशियम एलॉय और कार्बन फाइबर जैसे प्रीमियम मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।
इनमें 2.8K तक रिजॉल्यूशन वाले टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेंगे। इसके अलावा बैकलिट कीबोर्ड, हैप्टिक ट्रैकपैड, Dolby Atmos सपोर्ट वाले छह स्पीकर और नॉइज कैंसिलेशन वाले स्टूडियो माइक्रोफोन दिए गए हैं।
लैपटॉप में Glowbar नाम का नया फीचर भी मिलेगा, जो लैपटॉप ऑन होने पर चमकेगा। यह बैटरी और दूसरे इंटरैक्टिव फीचर्स की जानकारी देने के लिए एनिमेशन भी दिखा सकेगा।
Android फोन और लैपटॉप के बीच बेहतर कनेक्शन
Google Books में यूजर अपने Android फोन की कई चीजें सीधे लैपटॉप पर एक्सेस कर सकेंगे। इसमें सेव पासवर्ड, Wi-Fi नेटवर्क और मैसेज जैसी जानकारी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ ट्रांसफर हो सकेगी।
Continue On फीचर की मदद से यूजर फोन पर शुरू किए गए काम को लैपटॉप पर जारी रख पाएंगे। इसके अलावा फोन में मौजूद फाइल और फोटो को लैपटॉप से खोजा जा सकेगा और फोन के ऐप्स को लैपटॉप स्क्रीन पर इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलेगी।
गूगल का कहना है कि Google Books में Chrome, Android ऐप्स और डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर को एक साथ जोड़ा गया है। कंपनी इसे खासतौर पर डेवलपर्स और AI-आधारित काम करने वाले यूजर्स के लिए पेश कर रही है।

