scorecardresearch

Coding से Cybersecurity तक लंबे काम संभालेगा Gemini 4 Argon, Google ने बढ़ाई AI की ताकत!

Google का नया Gemini 4 Argon सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है। कंपनी इसे ऐसे लंबे और मुश्किल professional tasks के लिए तैयार कर रही है, जिनमें कई steps शामिल होते हैं। Coding से लेकर Cybersecurity तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जानिए Gemini 4 Argon में क्या खास है और इसका access किसे मिलेगा।

Advertisement
Google ने Gemini 4 Argon को लंबे और मुश्किल AI tasks के लिए पेश किया है। (तस्वीर: Reuters)
Google ने Gemini 4 Argon को लंबे और मुश्किल AI tasks के लिए पेश किया है। (तस्वीर: Reuters)

In Short

  • Gemini 4 Argon को लंबे और कई steps वाले complex tasks के लिए तैयार किया गया है।
  • Google ने Argon की output limit बढ़ाकर 10 लाख tokens तक कर दी है।
  • - फिलहाल Gemini 4 Argon का access चुनिंदा cyber defenders को दिया जा रहा है।

Google ने अपना नया AI model Gemini 4 Argon पेश किया है। लेकिन इस बार कंपनी का फोकस सिर्फ ऐसा AI बनाने पर नहीं है, जो सवालों के जवाब दे सके। Google का दावा है कि Argon लंबे और मुश्किल काम को कई steps में पूरा करने के लिए बनाया गया है। यानी AI की लड़ाई अब chatbot से आगे बढ़कर ऐसे models तक पहुंच रही है, जो घंटों चलने वाले professional काम संभाल सकें।

advertisement

10 लाख Tokens तक Output

Gemini 4 Argon की सबसे बड़ी खासियत इसकी output limit है। Google ने इसे पुराने 64,000 tokens से बढ़ाकर 10 लाख tokens कर दिया है। इससे model एक ही काम के दौरान काफी लंबा output generate कर सकता है और complex tasks पर ज्यादा देर तक काम कर सकता है।

Google के मुताबिक Argon को Software Engineering के साथ Finance, Legal और Tax जैसे professional काम के लिए भी तैयार किया गया है। कंपनी के DeepSWE v1.1 benchmark में इसने 77.9% का score हासिल किया। AutomationBench में इसका score 51.3% रहा।

Google खुद भी कर रहा इस्तेमाल

Argon केवल testing तक सीमित नहीं है। Google के engineers इसे debugging, बड़े codebase को migrate करने और algorithms तैयार करने जैसे कामों में इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसका इस्तेमाल Google के Fuchsia OS Zircon kernel की 8 लाख से ज्यादा lines के code migration से जुड़े काम में भी किया गया है।

Cybersecurity पर खास फोकस

Gemini 4 Argon को cybersecurity के लिए भी तैयार किया गया है। Google का कहना है कि model software vulnerabilities को खुद खोजने, verify करने और उन्हें patch करने में मदद कर सकता है। इसी क्षमता की वजह से अभी इसका access सभी users को नहीं दिया गया है।

फिलहाल Argon को Fairwind Program के तहत चुनिंदा और भरोसेमंद cyber defenders को दिया जा रहा है। Google का कहना है कि आगे इसे paid API customers और Google AI Ultra subscribers के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

कितनी होगी API की कीमत?

Gemini 4 Argon की शुरुआती API कीमत प्रति 10 लाख input tokens 2 डॉलर और output tokens 10 डॉलर होगी। शुरुआती अवधि खत्म होने के बाद यह कीमत बढ़कर क्रमशः 4 डॉलर और 20 डॉलर हो जाएगी।

Argon के साथ Google का फोकस साफ है—AI को सिर्फ बातचीत करने वाले assistant से आगे ले जाकर लंबे professional काम करने वाला tool बनाना।