scorecardresearch

सप्लाई चेन से एप्पल के CEO तक का सफर! 1 सितंबर से नई भूमिका में नजर आएंगे टिम कुक

Tim Cook ने 1998 में Apple में ऑपरेशंस की जिम्मेदारी से शुरुआत की थी और बाद में कंपनी के CEO बने। अब 15 साल से ज्यादा समय तक शीर्ष पद संभालने के बाद वह नई भूमिका में जाने वाले हैं। उनके सफर में कई ऐसे फैसले रहे, जिन्होंने Apple की काम करने की शैली बदल दी।

Advertisement

In Short

  • Tim Cook 1998 में Apple से जुड़े और सप्लाई चेन व ऑपरेशंस सुधारकर कंपनी में अपनी मजबूत जगह बनाई।
  • Steve Jobs के इस्तीफे के बाद 24 अगस्त 2011 को Cook को Apple का CEO बनाया गया।
  • 1 सितंबर 2026 से Cook Executive Chairman बनेंगे और John Ternus Apple के नए CEO होंगे।

Apple में Tim Cook का सफर ऑपरेशंस संभालने से शुरू हुआ और धीरे-धीरे वह कंपनी के सबसे अहम अधिकारियों में शामिल हो गए। Steve Jobs उन्हें 1998 में उस समय Apple लेकर आए थे, जब कंपनी बड़े कॉरपोरेट बदलाव से गुजर रही थी। अब 15 साल से ज्यादा समय CEO रहने के बाद Cook नई भूमिका की ओर बढ़ रहे हैं।

advertisement

 सप्लाई चेन में बड़े बदलाव से बनाई पहचान

Cook मार्च 1998 में Apple से Senior Vice President for Worldwide Operations के तौर पर जुड़े। बाद में उन्होंने Worldwide Sales and Operations की जिम्मेदारी भी संभाली।

उनका शुरुआती फोकस प्रोडक्ट डिजाइन के बजाय सप्लाई चेन, फैक्ट्री लॉजिस्टिक्स और इन्वेंट्री पर था। Cook ने कई फैक्ट्रियां और वेयरहाउस बंद किए और उत्पादन को कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स की ओर शिफ्ट किया। इससे Apple की इन्वेंट्री महीनों से घटकर कुछ दिनों की रह गई।उनकी टीम ने फ्लैश मेमोरी जैसे जरूरी कंपोनेंट्स में लंबे समय के निवेश भी किए, जिनका इस्तेमाल बाद में iPod Nano, iPhone और iPad जैसे प्रोडक्ट्स में हुआ।

COO से बने Apple के CEO

जनवरी 2007 में Cook को ऑपरेशंस की बड़ी जिम्मेदारी मिली और बाद में वह Chief Operating Officer बने। Steve Jobs के मेडिकल लीव पर जाने के दौरान Cook ने Apple के रोजमर्रा के कामकाज की जिम्मेदारी संभाली। Jobs के CEO पद से इस्तीफे के बाद 24 अगस्त 2011 को Cook को Apple का CEO नियुक्त किया गया। CEO बनने के बाद उन्होंने कंपनी के लीडरशिप स्ट्रक्चर में बदलाव किए और ज्यादा सहयोग वाली मैनेजमेंट शैली पर जोर दिया।

 अब Executive Chairman बनेंगे Cook

Cook 1 सितंबर 2026 को Apple के CEO पद से हटने वाले हैं। कई साल की succession planning के तहत वह कंपनी के Executive Chairman बनेंगे। वहीं मौजूदा Senior Vice President of Hardware Engineering John Ternus Apple के नए CEO होंगे।