scorecardresearch

Premium Electronics प्रोडक्ट्स की मांग में तेज़ी, 6 महीने में 3 गुना बढ़ोतरी

भारत में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग पिछले कुछ महीनों से तेजी आई है। 2024 की पहली छमाही में, यानि जनवरी से जून के बीच, इस क्षेत्र में वैल्यू-आधारित बिक्री में 11% की बढ़त हुई।

Advertisement
Premium Electronics प्रोडक्ट्स की मांग में तेज़ी, 6 महीने में 3 गुना बढ़ोतरी
Premium Electronics प्रोडक्ट्स की मांग में तेज़ी, 6 महीने में 3 गुना बढ़ोतरी

भारत में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग पिछले कुछ महीनों से तेजी आई है।  2024 की पहली छमाही में, यानी जनवरी से जून के बीच, इस क्षेत्र में वैल्यू-आधारित बिक्री में 11% की बढ़त हुई, जबकि बिक्री की मात्रा में केवल 1% की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह दर्शाता है कि उपभोक्ताओं के बीच महंगे और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की ओर रुझान बढ़ रहा है।

advertisement

Also Read: TVS Apache RTR 125: Apache RTR 125, 60 KMPL माइलेज और बेहतरीन फीचर्स के साथ

स्मार्टफोन बाजार में वैल्यू ग्रोथ

स्मार्टफोन की सेल से हुई कमाई में जनवरी से जून 2024 के बीच 12% की बढ़त  देखी गई, हालांकि बिक्री की मात्रा में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। इसका साफ मतलब यह कि प्रीमियम स्मार्टफोन्स, जैसे कि उच्च स्टोरेज क्षमता वाले मॉडल्स, उपभोक्ताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। GFK की रिपोर्ट के अनुसार, 256 GB या उससे अधिक स्टोरेज वाले स्मार्टफोन्स की बिक्री में 140% का उछाल आया है। जो साल 2024 के भारतीय मोर्केट में और बढ़त देखा जा सकता है।

घरेलू अप्लायंसेज की मांग में बढ़त

GFK की रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि प्रमुख घरेलू अप्लायंसेज की बिक्री तीन गुना बढ़ी है, जबकि छोटे घरेलू उपकरणों की बिक्री में 29% की वृद्धि हुई है। जोकि समानतह दोनों में बढ़त देख सकते है। बात करे किचन अप्लायंसेज और कूलिंग प्रोडक्ट्स की जिनकी मांग में उछाल देखा गया है। उदाहरण के लिए, एयर कंडीशनर की बिक्री में 30% और रेफ्रिजरेटर की बिक्री में 7% की वृद्धि हुई है, जो दर्शाता है कि भारतीय उपभोक्ता अपने घरों को और अधिक सुविधाजनक और उन्नत बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। उपभोक्ताओं के बीच एडवांस टेक्नोलॉजी और अधिक फीचर्स वाले प्रोडक्ट्स की मांग में वृद्धि हुई है।

Also Watch: कार-बाइक पर तिरंगा लगाने पर मिलेगी सजा?…….

ओवरऑल मार्केट ट्रेंड्स और चुनौतियां

भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। उपभोक्ताओं का रुझान अधिक सुविधाजनक और स्मार्ट उत्पादों की ओर बढ़ रहा है। कुल मिलाकर टीजीसी (टेक्नोलॉजी, गैजेट्स, और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स) मार्केट लगभग 2 लाख करोड़ रुपए का है, लेकिन एंट्री लेवल और मिड लेवल प्रोडक्ट्स की बिक्री में गिरावट आई है। मोबाइल की ओवरऑल बिक्री 6% घटी है, लेकिन प्रीमियम सेगमेंट में 10% की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा, रेफ्रिजरेटर्स में साइड-बाय-साइड, फ्रेंच डोर, और 3 या 4 डोर मॉडल्स जैसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग में भी 11% का इजाफा हुआ है।