scorecardresearch

iPhone वाले प्रोसेसर को MacBook में इस्तेमाल कर लो बजट लैपटॉप लॉन्च कर सकता है Apple - मिल सकते हैं ये फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल जल्द ही अपना अब तक का सबसे सस्ता लो-बजट मैकबुक लॉन्च कर सकता है। इस लॉन्च का सबसे बड़ा आकर्षण मैकबुक की कीमत बताई जा रही है। लीक्स के मुताबिक इस मैकबुक में A18 प्रोसेसर हो सकता है और इसकी स्क्रीन थोड़ी छोटी हो सकती है। 

Advertisement

Apple Budget MacBook: एप्पल (Apple) के फोन और मैकबुक अपने प्रीमियम फीचर्स और स्टाइलिश लुक के लिए जानें जाते हैं। डिजाइन, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के मामले में भी एप्पल हमेशा ही कुछ नया और हटके करता है। अब एप्पल लवर्स के लिए कंपनी जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी ला सकती है। 

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल जल्द ही अपना अब तक का सबसे सस्ता लो-बजट मैकबुक लॉन्च कर सकता है। इस लॉन्च का सबसे बड़ा आकर्षण मैकबुक की कीमत बताई जा रही है। लीक्स के मुताबिक इस मैकबुक में A18 प्रोसेसर हो सकता है और इसकी स्क्रीन थोड़ी छोटी हो सकती है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एप्पल का एक लो-बजट और नॉन-प्रिमियम मैकबुक होगा, जिसका टारगेट बजट यूजर्स होंगे। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब एप्पल के लो-बजट मैकबुक को लेकर चर्चा हो रही है।

एप्पल काफी समय से बजट में आने वाले विंडोज लैपटॉप सेगमेंट में एंट्री करना चाहता है, जिसके लिए लंबे समय से लो-बजट लैपटॉप पर काम कर रहा है। कंपनी के इस लॉन्च को एप्पल के लो-बजट लैपटॉप में एंट्री के तौर पर भी देखा जा रहा है।

कब हो सकती है इसकी लॉन्चिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल अगले महीने एक इवेंट की प्लानिंग कर रहा है। इसी इवेंट में एप्पल अपने इस लो-बजट मैकबुक को लॉन्च कर सकता है। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि इस इवेंट में एप्पल सिर्फ अपना मैकबुक लॉन्च करेगा या इसके साथ और कोई प्रोडक्ट्स भी लॉन्च होंगे।

क्या हो सकती है इसकी कीमत?

ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि एप्पल का यह नया मैकबुक 1000 डॉलर (लगभग 90,740 रुपये) से कम की कीमत पर मार्केट में मिलेगा। वहीं कुछ एक्सपर्ट को उम्मीद है कि कंपनी अपने लो बजट मैकबुक की कीमत $699 - $750 (63,427 - 68,055 रुपये) के बीच रख सकती है।

कंपनी इसे अपने सबसे सस्ते मैकबुक के रूप में प्रमोट करने का प्लान बना रही है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार मैकबुक की कीमत कम करने के लिए कंपनी इसमें स्मार्टफोन वाला प्रोसेसर इस्तेमाल कर सकती है।

कीमत कम पर मिल सकते हैं अच्छे फीचर्स 

लीक्स के मुताबिक इस मैकबुक में A18 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। यह वही प्रोसेसर है जो एप्पल ने अपने iPhone 16 Pro सीरीज में भी इस्तेमाल किया है। इसके अलावा यह मैकबुक छोटे डिस्प्ले वाला हो सकता है जिसकी स्क्रीन करीब 13 इंच की हो सकती है। इसके साथ ही एप्पल इसे अलग-अलग कलर ऑप्शंस में लॉन्च करने की तैयारी में है।

advertisement

यूजर्स को बजट में बड़ी बैटरी लाइफ, चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट की सुविधा भी मिल सकती है। हालांकि हाई-एंड प्रीमियम मैकबुक की तुलना में इसमें कुछ फीचर्स कम होंगे।