scorecardresearch

Claude बनाने वाली Anthropic ने हिंदू संन्यासी को क्यों बुलाया अपने हेडक्वार्टर? AI से जुड़ा है पूरा मामला

Claude बनाने वाली Anthropic ने AI की नैतिकता और चेतना से जुड़े बड़े सवालों पर चर्चा के लिए हिंदू संन्यासी स्वामी सर्वप्रियानंद को सैन फ्रांसिस्को बुलाया। बातचीत में Claude की ट्रेनिंग से लेकर सही-गलत और AI Consciousness जैसे मुद्दे शामिल रहे। कंपनी दूसरे धार्मिक और दार्शनिक विचारकों के साथ भी ऐसे सवालों पर चर्चा कर रही है।

Advertisement
Anthropic ने वेदांत संन्यासी स्वामी सर्वप्रियानंद के साथ AI की नैतिकता और चेतना पर चर्चा की। (फोटो: Vedanta Society)
Anthropic ने वेदांत संन्यासी स्वामी सर्वप्रियानंद के साथ AI की नैतिकता और चेतना पर चर्चा की। (फोटो: Vedanta Society)

In Short

  • Anthropic ने स्वामी सर्वप्रियानंद को सैन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर बुलाया
  • बातचीत में Claude की ट्रेनिंग AI Ethics और सही गलत जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई
  • - Anthropic अलग अलग धार्मिक और दार्शनिक परंपराओं के विचारकों से भी बातचीत कर रही है

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI जितनी तेजी से एडवांस हो रही है, उतने ही बड़े सवाल इसकी नैतिकता और चेतना को लेकर उठ रहे हैं। Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic भी अब इन सवालों को केवल टेक्नोलॉजी के नजरिए से नहीं देख रही है। कंपनी ने AI Ethics और Consciousness जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए हिंदू संन्यासी स्वामी सर्वप्रियानंद को अपने सैन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर पर बुलाया था।

advertisement

स्वामी सर्वप्रियानंद न्यूयॉर्क की वेदांत सोसाइटी का नेतृत्व करते हैं और रामकृष्ण ऑर्डर से जुड़े हैं। उनके मुताबिक, Anthropic के साथ बातचीत में Claude की ट्रेनिंग, AI Ethics और सही-गलत से जुड़े सवालों पर चर्चा हुई। यह बैठक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट यानी NDA के तहत हुई थी, इसलिए बातचीत की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

हिंदू संन्यासी को क्यों बुलाया?

स्वामी सर्वप्रियानंद के मुताबिक, Anthropic ने पहले उनसे ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए संपर्क किया था और इसके बाद उन्हें सैन फ्रांसिस्को बुलाया गया। वहाँ उनकी मुलाकात धर्म और दर्शन से जुड़े विचारकों, काउंसलर्स और मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल्स से हुई। उनके मुताबिक, चर्चा में Anthropic के एक फाउंडर भी शामिल थे।

Anthropic अलग-अलग धार्मिक और दार्शनिक परंपराओं से जुड़े लोगों के साथ इस तरह की चर्चा कर रही है। इनमें कैथोलिक, यहूदी, सिख और इवेंजेलिकल ईसाई परंपराओं से जुड़े विचारक भी शामिल हैं।

Claude के लिए क्या है Constitution?

Anthropic अपने AI मॉडल Claude को गाइड करने के लिए एक तरह के 'Constitution' का इस्तेमाल करती है। इसमें कुछ व्यापक सिद्धांत शामिल हैं, जिनके आधार पर मॉडल ऐसी परिस्थितियों में जवाब देने की कोशिश करता है जिनके लिए डेवलपर्स ने पहले से कोई खास निर्देश नहीं दिया हो।

इस पूरी कवायद का मकसद Claude को किसी एक धर्म की सोच देना नहीं, बल्कि अलग-अलग परंपराओं में नैतिकता, कर्तव्य, दुख, अच्छे व्यवहार और व्यक्ति होने के मायने को समझना है।

क्या AI में हो सकती है चेतना?

यहां अद्वैत वेदांत की भूमिका दिलचस्प हो जाती है, क्योंकि इसमें चेतना और स्वयं की प्रकृति पर विस्तार से विचार किया जाता है। हालांकि Anthropic ने ऐसा दावा नहीं किया है कि Claude में चेतना है।

कंपनी ने कथित तौर पर AI मॉडल के ऐसे व्यवहार का भी अध्ययन किया है, जिसमें डर, गुस्सा, दुख और प्यार जैसी भावनाओं से मिलती-जुलती भाषा दिखाई देती है। हालांकि किसी AI का भावनाओं के बारे में इंसानों जैसा जवाब देना यह साबित नहीं करता कि वह वास्तव में उन भावनाओं को महसूस भी करता है।

AI के ज्यादा ताकतवर होने के साथ अब सवाल केवल यह नहीं है कि ये मॉडल क्या कर सकते हैं। बड़ा सवाल यह भी बन रहा है कि इन्हें किस तरह व्यवहार करना चाहिए और भविष्य के एडवांस AI सिस्टम को लेकर नैतिक सीमाएं कैसे तय की जाएं।

advertisement