Newsशेयर बाज़ारVideoStock Market: Meesho और Bharat Forge के शेयर पर क्या करें निवेशक? एक्सपर्ट से जानिए टारगेट प्राइस
Advertisement
भारत फोर्ज पर बोले अंशुल जैन: 'I would suggest exit कर लेना चाहिए' | बिजनेस टुडे बाजार
नई दिल्ली,UPDATED: Jun 24, 2026 16:45 IST
लक्ष्मीश्री इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च अंशुल जैन ने Meesho और Bharat Forge पर निवेशकों को अहम सलाह दी। उनके मुताबिक, Meesho में हाल की सकारात्मक ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के बावजूद चार्ट्स पर खास मजबूती नहीं दिख रही है। 192 रुपये के ऊपर टिकने पर ही शेयर में नई ताकत देखने को मिल सकती है, जबकि 175 रुपये के नीचे जाने पर कमजोरी बढ़ने का खतरा है। इसलिए फिलहाल इस शेयर से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। वहीं Bharat Forge के 2180 कॉल ऑप्शन में पोजिशन रखने वाले निवेशकों को 2140 रुपये का सख्त स्टॉप लॉस रखने या फिर पोजिशन से बाहर निकलने की सलाह दी गई है, क्योंकि नीचे जाने पर शेयर में और करेक्शन देखने को मिल सकता है।
