
Yatra Online Listing: Yatra Online Listing IPO में निवेशको को अब क्या करना चाहिए !
यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड कॉर्पोरेट ग्राहकों की संख्या के मामले में एक कॉर्पोरेट ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर है और ग्रॉस बुकिंग रेवेन्यू और ऑपरेटिंग रेवेन्यू के मामले में लीडिंग ऑनलाइन ट्रैवल प्लेयर्स में देश की तीसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी है।

घरेलू शेयर बाजार लगातार कई लिस्टिंग के बाद आज आईपीओ सब्सक्राइबर्स को पहले दिन निराशा हाथ लगी है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर Yatra Online की लिस्टिंग हो चुकी है। लिस्टिंग के पहले दिन ही उन निवेशकों को निराशा हाथ लगी है, जिन्होंने इस आईपीओ को सब्सक्राइब किया था और उन्हें शेयरों का अलॉटमेंट मिल चुका है। दोनों एक्सचेंजों पर आज यात्रा ऑनलाइन आईपीओ की लिस्टिंग सुस्त रही। 142 रुपए प्रति शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले आज इसकी लिस्टिंग डिस्काउंट पर हुई है। NSE पर ये स्टॉक 127.50 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। जबकि, BSE पर इसकी लिस्टिंग 130 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हुई है। रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ खुलते ही पहले कंपनी ने 348.75 करोड़ रुपए जुटाए हैं।
Also Read: Stocks To Watch Today : आज किन शेयरों पर होगी नज़र
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, मिराए एसेट एमएफ, टाटा एमएफ, बंधन एमएफ, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) पीटीई, गोल्डमैन सैक्स (सिंगापुर) पीटीई, बोफा सिक्योरिटीज यूरोप एसए, सोसाइटी जनरल, बीएनपीपारिबा आर्बिट्रेज और क्वांटम स्टेट इन्वेस्टमेंट फंड एंकर निवेशकों में से हैं। आईपीओ में 602 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयर और प्रमोटर की ओर से 1,21,83,099 शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है। नए इश्यू से प्राप्त 150 करोड़ रुपए तक की रकम का इस्तेमाल स्ट्रैटेजिक निवेश, अधिग्रहण और इनऑर्गैनिक ग्रोथ के लिए किया जाएगा और 392 करोड़ रुपए तक का इस्तेमाल ग्राहक अधिग्रहण, टेक्नोलॉजी, और बारी ऑर्गैनिक ग्रोथ में निवेश के लिए किया जाएगा। मालूम हो कि यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड कॉर्पोरेट ग्राहकों की संख्या के मामले में एक कॉर्पोरेट ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर है और ग्रॉस बुकिंग रेवेन्यू और ऑपरेटिंग रेवेन्यू के मामले में लीडिंग ऑनलाइन ट्रैवल प्लेयर्स में देश की तीसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी है।

