scorecardresearch

Share Price Target: Wipro, Adani Wilmar, Hindustan Zinc समेत बाकी स्टॉक के आ गए टारगेट प्राइस, यहां जानें सबकुछ

Share Price Target: शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। बाजार में बढ़त के बीच ब्रोकरेज फर्म ने Wipro, Adani Wilmar, Hindustan Zinc समेत कई स्टॉक के टारगेट प्राइस सेट किया है। आर्टिकल में शेयर के टारगेट प्राइस जानते हैं।

Advertisement
पांच साल में 1 लाख लगाने वाले बने करोड़पति
पांच साल में 1 लाख लगाने वाले बने करोड़पति

Share Market News: शेयर बाजार में एक बार फिर से तेजी लौट आई। दोनों स्टॉक एक्सचेंज (BSE-NSE) हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इस तेजी भरे कारोबार में ब्रोकरेज फर्म ने Wipro, Adani Wilmar, Hindustan Zinc समेत कई शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है। 

विप्रो (Wipro)

ब्रोकरेज फर्म NUVAMA ने आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो को खरीदने यानी ‘Buy’ रेटिंग दी है। वहीं स्टॉक का टारगेट प्राइस 350 रुपय कर दिया। खबर लिखते वक्त विप्रो के शेयर 310.00 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। 

advertisement

अडानी विल्मर (Adani Wilmar)

Edible Oil में कंपनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। आज बीएसई पर कंपनी के शेयर करीब 3 फीसदी की बढ़त के साथ 247.25 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। शेयर में आई तेजी के बीच ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने स्टॉक को ‘Buy’ रेटिंग दी और टारगेट प्राइस 424 रुपये कर दिया। 

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc)

हिंदुस्तान जिंक को लेकर ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रेटिंग को Reduce’ पर बरकरार रखा है। वहीं, स्टॉक का टारगेट प्राइस को 411 रुपये कर दिया है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि डोनल्ड ट्रंप के टैरिफ पॉलिसी का असर कंपनी पर पड़ सकता है। आज कंपनी के शेयर 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 419.55 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है।  

वरूण बीवरेज (Varun Beverages) 

Varun Beverages को लेकर ब्रोकरेज फर्म ने सकारात्मक रूख अपनाया हुआ है। नुवामा ने स्टॉक को खरीदने की सलाह दिया और टारगेट प्राइस को 659 रुपये प्रति शेयर कर दिया। 13 फरवरी 2025 को कंपनी के शेयर 2 फीसदी की गिरावट के साथ 523.50 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है। 

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) | Target price: Rs 60

IDFC First Bank के शेयर 62 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं। बैंक के शेयर टारगेट प्राइस से ऊपर पहुंच गए हैं। नुवामा ने स्टॉक को HOLD करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक का टारगेट प्राइस 60 रुपये तय किया था । 

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) 

मार्केट एनलिस्ट ने हुंडई मोटर इंडिया स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। एक्सपर्ट का मानना है कि Hyudai Creta की सेल में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है।  हुंडई मोटर इंडिया के शेयर का टारगेट प्राइस 2029 रुपये तय किया है। यह वर्तमान स्टॉक प्राइस से 12.24 फीसदी की तेजी दर्शाता है। हालांकि, नुवामा ने स्टॉक को ‘HOLD’ की रेटिंग दी है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।