10% टूटा एचसीएल टेक का शेयर! जानिए कारण और लेटेस्ट टारगेट प्राइस
सुबह 11 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 9.55% या 137.60 रुपये गिरकर 1303.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर शेयर 9.51% या 137 रुपये टूटकर 1,304.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

HCL share price: आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (HCL Technologies Ltd) के शेयर बुधवार को करीब 10% गिर गए। कंपनी के मार्च तिमाही (Q4FY26) नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे और FY27 के लिए गाइडेंस भी बाजार के अनुमान से नीचे रहा। इसी के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने टारगेट प्राइस घटा दिए, जिससे निवेशकों का भरोसा डगमगा गया।
सुबह 11 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 9.55% या 137.60 रुपये गिरकर 1303.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर शेयर 9.51% या 137 रुपये टूटकर 1,304.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3.55 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस गिरावट के बाद कंपनी वैल्यूएशन के लिहाज से ITC Ltd, NTPC Ltd, Kotak Mahindra Bank Ltd, Adani Ports and Special Economic Zone Ltd और Oil and Natural Gas Corporation Ltd से भी नीचे फिसल गई।
कमजोर तिमाही और डील पाइपलाइन पर असर
कंपनी का रेवेन्यू 3.3% घटकर 3,682 मिलियन डॉलर रहा, जबकि बाजार सिर्फ 1.6% गिरावट की उम्मीद कर रहा था। नए डील्स का आंकड़ा भी कमजोर रहा- 1.9 अरब डॉलर, जो सालाना आधार पर 35% कम है। EBIT मार्जिन 16.5% रहा, जो अनुमानित 17.6% से नीचे है।
ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट, रेटिंग भी बदली
Nomura ने FY27-28 के अनुमान 5-7% घटाए और टारगेट 1,700 से कम करके 1,600 रुपये किया। JM Financial ने स्टॉक को ‘Reduce’ कर दिया और टारगेट 1,350 रुपये तय किया।
Choice International ने ‘ADD’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट 1,500 रुपये किया। वहीं HDFC Institutional Equities ने कहा कि बुकिंग्स का आंकड़ा कमजोर रहा, लेकिन मार्जिन गाइडेंस 17.5-18.5% उत्साहजनक है। उसने EPS अनुमान 4% घटाया और 1,465 रुपये का टारगेट दिया। Nuvama ने FY27 गाइडेंस को कमजोर बताते हुए रेटिंग ‘HOLD’ कर दी और टारगेट 1,400 रुपये रखा।
AI का असर
कंपनी के मुताबिक, करीब 40% इंडस्ट्री रेवेन्यू पर AI की वजह से 3-5% तक कीमतों में गिरावट का दबाव है। हालांकि 55% बिजनेस में डेटा, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड खर्च बढ़ने से 10% से ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद है।

