scorecardresearch

IGL, MGL के शेयरों में क्यों आई भयंकर गिरावट?

इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) के शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। सरकार द्वारा इन कम्पनियों के लिए प्राथमिकता वाले गैस आवंटन नीति में कटौती की योजना की घोषणा के बाद इनके शेयरों में 15% तक की गिरावट आई।

Advertisement

इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) के शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। सरकार द्वारा इन कम्पनियों के लिए प्राथमिकता वाले गैस आवंटन नीति में  कटौती की योजना की घोषणा के बाद इनके शेयरों में 15% तक की गिरावट आई।

CNG की कीमतों में लगभग ₹6 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो सकती है

advertisement

खबर है कि गैस डिस्ट्रिब्यूटर कंपनियों की ओर से कहा गया है कि उन्हें Administered Price Mechanism यानि प्रशासनिक मूल्य तंत्र (APM) के जरिए से गैस आवंटन में 20% की कटौती के बाद कीमतें बढ़ाने की आवश्यकता हो सकती है। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटरों का मानना है कि CNG की कीमतों में लगभग ₹6 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो सकती है।

LNG से नुकसान होने की संभावना

Administered Price Mechanism गैस आवंटन के लिए, स्पॉट LNG से नुकसान होने की संभावना है, जिसकी वर्तमान कीमत $11 से $12 प्रति मिलियन मैट्रिक ब्रिटिश थर्मल यूनिट (mmbtu) के बीच है, जबकि APM गैस की कीमत $6.5 प्रति mmbtu है। अब कंपनियों पर निर्भर है कि क्या वो महंगी खरीद लागत का पूरा प्रभाव ग्राहकों पर डालने जा रही हैं। APM गैस आवंटन का मिश्रण अब 69% से 70% से घटकर 49% से 50% देखा जा रहा है।

एमजीएल ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि सीएनजी (परिवहन) के लिए इसके आवंटन में पिछली तिमाही के औसत की तुलना में लगभग 20% की कटौती की गई है, जो 16 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी है। इस भारी कटौती से कंपनी के प्रॉफिट पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

इस आवंटन कटौती के प्रभाव को कम करने के लिए, एमजीएल गैस के स्रोत के लिए विकल्प तलाश रही है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।