आज Ex-Stock Split ट्रेड कर रहा है Waterways Leisure Tourism का शेयर! 10 हिस्सों में बंटेगा स्टॉक - डिटेल्स
कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 1 इक्विटी शेयर को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 इक्विटी शेयर में तोड़ेगी। रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर रखने वाले निवेशक इस कॉरपोरेट एक्शन के लिए पात्र होंगे।

Waterways Leisure Tourism Ltd का शेयर आज Ex-Stock Split ट्रेड कर रहा है। कंपनी 1:10 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट करेगी जिसके लिए रिकॉर्ड डेट बुधवार 26 अगस्त है। कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 1 इक्विटी शेयर को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 इक्विटी शेयर में तोड़ेगी। रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर रखने वाले निवेशक इस कॉरपोरेट एक्शन के लिए पात्र होंगे।
कंपनी ने बताया कि शेयर स्प्लिट के बाद कंपनी की पेड-अप शेयर कैपिटल 72.395 करोड़ रुपये पर ही बनी रहेगी, लेकिन कुल शेयरों की संख्या 7,23,94,543 शेयरों से बढ़कर 72,39,45,430 शेयर हो जाएगी।
फाइलिंग के मुताबिक स्टॉक स्प्लिट ऐसे समय में आया है जब Cordelia Cruises अपने अगले ग्रोथ फेज में प्रवेश कर रही है। कंपनी फिलहाल Empress क्रूज का संचालन कर रही है। इसके अलावा अक्टूबर 2026 में Sky और नवंबर 2027 में Sun को फ्लीट में शामिल करने की योजना है। कंपनी का कहना है कि इससे उसकी क्षमता बढ़ेगी और भारत के क्रूज टूरिज्म सेक्टर में बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
Waterways Leisure Tourism Share Price
कंपनी का शेयर आज सुबह 9:50 बजे तक बीएसई पर 2.40% या 2.50 रुपये चढ़कर 106.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 2.11% या 2.20 रुपये चढ़कर 106.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
Waterways Leisure Q1FY27 Results
अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 23 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह मार्च तिमाही के 18 करोड़ रुपये के मुकाबले 28% अधिक रहा। हालांकि, पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 35 करोड़ रुपये था, इसलिए सालाना आधार पर इसमें 34% की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू (Revenue from Operations) जून तिमाही में बढ़कर 190 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 176 करोड़ रुपये के मुकाबले 8% ज्यादा है। तिमाही आधार पर भी रेवेन्यू में 23% की बढ़ोतरी हुई, क्योंकि मार्च तिमाही में यह 154 करोड़ रुपये था।

