Vijay Kedia के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक बना रॉकेट, NSE से मिली बड़ी मंजूरी
मल्टीबैगर Affordable Robotic & Automation Ltd के शेयरों में इंट्रा डे के दौरान 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में BSE पर वॉल्यूम में 3 गुना से ज्यादा की ब़ढ़ोतरी देखी गई।

मल्टीबैगर Affordable Robotic & Automation Ltd के शेयरों में इंट्रा डे के दौरान 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में BSE पर वॉल्यूम में 3 गुना से ज्यादा की ब़ढ़ोतरी देखी गई। इतना ही नही साथ ही आपको बता दें कि इस कंपनी का दिग्गज निवेशक विजय केडिया से भी नाता है। तो चलिए स्टॉक में तेजी का कारण और दूसरे पहलुओं पर नजर डालते हैं।
Affordable Robotic & Automation Ltd का मौजूदा भाव करीब 661 रुपए प्रति शेयर के आसपास है। वहीं कंपनी का 52-वीक का हाईएस्ट प्राइस 727 रुपये और सबसे कम भाव 409 रुपये रहा है। बीएसई पर कंपनी के शेयरों में वॉल्यूम में 3 गुना से अधिक की तेजी देखी गई। पिछले 6 महीने में शेयरों में 51 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है।
स्टॉक में तेजी क्यों?
दरअसल कंपनी को National Stock Exchange of India Limited (NSE) से मंजूरी मिल गई है। कंपनी को SME प्लेटफॉर्म से से कंपनी के इक्विटी शेयरों में ट्रेडिंग यानि मेन बोर्ड के लिए मंजूरी मिल गई है। इससे पहले कंपनी को SME प्लेटफॉर्म से कंपनी के इक्विटी शेयरों में ट्रेडिंग के लिए BSE के मुख्य बोर्ड में माइग्रेशन के लिए मंजूरी मिल गई थी।
बिजनेस मॉडल
Affordable Robotic & Automation Ltd पुणे की कंपनी है। ऑटोमोटिव, जनरल और सरकारी क्षेत्रों समेत इंडस्ट्री में ऑटोमेशन सॉल्यूशन देती है। ये रोबोटिक वेल्डिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक पार्किंग सॉल्यूशन और ऑटोमैटिक वेयरहाउसिंग सिस्टम डिजाइन, निर्माण और स्टैबलिश में मदद करती हैं। उनकी पेशकशों में रोबोटिक एप्लिकेशन, वेल्डिंग ऑटोमैटिक के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और सालाना मेंटेनेंस ऑप्शन के साथ अलग-अलग ऑटोमैटिक कार पार्किंग सिस्टम शामिल हैं।
विजय केडिया से नाता
वहीं आपको बता दें कि स्टार इन्वेस्टर विजय केडिया के पास कंपनी के 11,16,720 शेयर यानि 9.93 प्रतिशत हिस्सेदारी है। Shareholding Pattern की बात करें तो प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 55.64% है, वहीं विदेशी निवेशकों की होल्डिंग शून्य है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
