वेदांता डीमर्जर पूरा: शेयर बाजार में लिस्ट हुईं 4 नई कंपनियां, चेक करें ओपनिंग प्राइस
Vedanta Ltd की चार नई कंपनियां- Vedanta Aluminium Metal, Vedanta Oil & Gas, Vedanta Power और Vedanta Iron & Steel ने आज से शेयर बाजार में अलग-अलग कंपनियों के रूप में कारोबार शुरू कर दिया। ये चारों कंपनियां और एक पहले से लिस्ट कंपनी वेदांता लिमिटेड - कुल मिला अब वेदांता ग्रुप की पांच कंपनियां मार्केट में हो गई है।

अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाले वेदांता ग्रुप के डीमर्जर की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई है और चार नए शेयर, स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो चुके हैं।
Vedanta Ltd की चार नई कंपनियां- Vedanta Aluminium Metal, Vedanta Oil & Gas, Vedanta Power और Vedanta Iron & Steel ने आज से शेयर बाजार में अलग-अलग कंपनियों के रूप में कारोबार शुरू कर दिया। ये चारों कंपनियां और एक पहले से लिस्ट कंपनी वेदांता लिमिटेड - कुल मिला अब वेदांता ग्रुप की पांच कंपनियां मार्केट में हो गई है।
Vedanta Aluminium बनी सबसे वैल्यूएबल कंपनी
चारों नई कंपनियों में Vedanta Aluminium Metal सबसे बड़ी यूनिट बनकर उभरी। कंपनी का शेयर 527 रुपये पर लिस्ट हुआ, जिससे उसका मार्केट कैप 2.06 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। डीमर्जर के दौरान इस कारोबार का मूल्य 121.03 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था।
ब्रोकरेज फर्मों ने इसके लिए 420 से 606 रुपये के बीच फेयर प्राइस का अनुमान लगाया था, जबकि एवरेज फेयर वैल्यू 463.2 रुपये आंकी गई थी। कई एक्सपर्ट्स ने इस कारोबार को मौजूदा Vedanta Ltd से भी अधिक वैल्यूएशन माना था।
Power, Oil & Gas और Iron & Steel की एंट्री
Vedanta Power का शेयर 41.80 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 16,100 करोड़ रुपये से अधिक रहा। ब्रोकरेज रिपोर्ट्स में इसकी फेयर वैल्यू 10 से 60 रुपये के बीच आंकी गई थी, जबकि औसत अनुमान 31-32 रुपये के आसपास था।
Vedanta Oil & Gas का शेयर 39 रुपये पर लिस्ट हुआ और उसका मार्केट कैप 15,250 करोड़ रुपये रहा। वहीं Vedanta Iron & Steel ने 22.25 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जिससे उसका वैल्यूएशन करीब 8,700 करोड़ रुपये रहा।
निवेशकों की नजर कर्ज और डिविडेंड नीति पर
Nuvama, Kotak, ICICI Securities, CLSA, Investec, Motilal Oswal और Systematix जैसी ब्रोकरेज फर्मों ने इन कंपनियों के मूल्यांकन में कर्ज के बंटवारे, Capex, क्षमता विस्तार और डिविडेंड नीति को सबसे अहम कारक बताया है।
शुरुआती 10 दिन T2T सेगमेंट में कारोबार
वेदांता ग्रुप की ये चारों नई कंपनियां शुरुआती 10 कारोबारी सत्रों तक ट्रेड-टू-ट्रेड (T2T) सेगमेंट में रहेंगी। इस दौरान इंट्राडे ट्रेडिंग की अनुमति नहीं होगी और हर डील में शेयरों की डिलीवरी लेना अनिवार्य रहेगा। साथ ही शेयरों में अधिक उतार-चढ़ाव रोकने के लिए 5 फीसदी का सर्किट फिल्टर भी लागू रहेगा।

