इस ज्वेलरी कंपनी दे सकती है 1:1 का बोनस शेयर! अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने की भी सिफारिश- रडार पर शेयर
ज्वेलरी सेक्टर की इस स्मॉलकैप कंपनी ने शेयर बाजार बंद होने से पहले दो अहम प्रस्तावों की जानकारी दी है। इनमें शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर जारी करने और कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने की योजना शामिल है।

जेम्स, ज्वेलरी और वॉच सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वेल्स लिमिटेड (Utssav CZ Gold Jewels Limited) का शेयर ने आज बाजार बंद होने से थोड़ी देर पहले अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में 2 बड़ी जानकारी दी है। Nifty SME Emerge पर लिस्ट यह स्टॉक आज 3.38% या 34.25 रुपये गिरकर 980 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी ने आज अपने फाइलिंग में बताया कि:
1) कंपनी अपने अधिकृत शेयर पूंजी (Authorised Share Capital) को बढ़ाकर 60 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव लेकर आई है। इसके लिए कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी को मौजूदा 24 करोड़ 99 लाख 80 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 करोड़ रुपये किया जाएगा। फिलहाल कंपनी की अधिकृत पूंजी 10 रुपये प्रति शेयर के 2 करोड़ 49 लाख 98 हजार इक्विटी शेयरों में विभाजित है।
2) कंपनी के बोर्ड ने बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को शेयरधारकों की मंजूरी के लिए रखा है। प्रस्ताव के मुताबिक कंपनी 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करेगी।
इस प्रस्ताव के तहत कंपनी अपने रिजर्व और सरप्लस से अधिकतम 24 करोड़ 99 लाख 80 हजार रुपये की राशि का इस्तेमाल बोनस शेयर जारी करने के लिए कर सकती है।
कंपनी के बारे में
हल्के वजन वाले क्यूबिक जिरकोनिया (CZ) और गोल्ड कास्टिंग ज्वेलरी की अग्रणी निर्माता, थोक विक्रेता एवं निर्यातक कंपनी Utssav CZ Gold Jewels Limited की स्थापना 2007 में हुई थी। कंपनी देशभर के प्रमुख रिटेलर्स और थोक विक्रेताओं को अपने प्रोडक्ट बेचती है। कंपनी की प्रोडक्ट कैटेगरियों में अंगूठियां, इयररिंग्स, पेंडेंट और ब्रेसलेट शामिल हैं। कंपनी ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आभूषणों के विभिन्न डिजाइन तैयार करती है। इसका कारोबार आभूषणों के निर्माण और उनकी थोक एवं खुदरा बिक्री के लिए आपूर्ति पर केंद्रित है।

