scorecardresearch

Upcoming IPO: पैसा कमाने का बंपर मौका! अगले हफ्ते खुल रहे हैं 9 IPO

एक बार फिर शेयर मार्केट में कई बड़ी कंपनियों के IPO दस्तक देने जा रहे हैं। ऐसे निवेशकों के पास अच्छा रिटर्न पाने का सुनहरा मौका हैं, जो IPO के जरिए कमाई करना चाहते हैं। अगले हफ्ते कुल 9 IPO खुलने जा रहे हैं। इसमें विशाल मेगा मार्ट से लेकर मोबिक्विक जैसी कंपनियों के IPO शामिल है। आइये जानते हैं पूरी डिटेल्स...

Advertisement
IPO!
IPO!

एक बार फिर शेयर मार्केट में कई बड़ी कंपनियों के IPO दस्तक देने जा रहे हैं। ऐसे निवेशकों के पास अच्छा रिटर्न पाने का सुनहरा मौका हैं, जो IPO के जरिए कमाई करना चाहते हैं। अगले हफ्ते कुल 9 IPO खुलने जा रहे हैं। इसमें विशाल मेगा मार्ट से लेकर मोबिक्विक जैसी कंपनियों के IPO शामिल है। आइये जानते हैं पूरी डिटेल्स...

advertisement

अगले हफ्ते जो 9 नए IPO खुलने जा रहे हैं, जिसमें से  4 आईपीओ मेन बोर्ड से हैं। इनमें, विशाल मेगा मार्ट, मोबिक्विक, साई लाइफ साइंसेज आदि शामिल हैं। वहीं 5 आईपीओ SME बोर्ड से हैं। इनमें धनलक्ष्मी कॉर्प, जंगल कैंप्स आदि शामिल हैं। 

Vishal Mega Mart
इस IPO का इश्यू साइज 8 हजार करोड़ रुपये है। कंपनी OFS के तहत 102.56 करोड़ शेयर जारी करेगी। कोई भी नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। यह IPO निवेश के लिए 11 दिसंबर को खुलेगा और 13 दिसंबर को बंद होगा। लिस्टिंग 18 दिसंबर को हो सकती है। इसका प्राइस बैंड 74 से 78 रुपये प्रति शेयर के बीच है। एक लॉट में 190 शेयर हैं। इसके लिए 14,820 रुपये निवेश करने होंगे।

Sai Life Sciences Limited
इस IPO का इश्यू साइज 3042.62 करोड़ रुपये है। कंपनी 950 करोड़ रुपये के 1.73 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं OFS के तहत 2092.62 करोड़ रुपये के 3.81 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ में 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। लिस्टिंग 18 दिसंबर को हो सकती है। इसका प्राइस बैंड प्रति शेयर 522 से 549 रुपये के बीच है। एक लॉट में 27 शेयर हैं। इसके लिए 14,823 रुपये निवेश करने होंगे।

One Mobikwik Systems Limited
 कंपनी के इस IPO का इश्यू साइज 572 करोड़ रुपये है। कंपनी 2.05 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। कोई भी शेयर OFS के तहत जारी नहीं किया जाएगा। यह IPO बोली के लिए 11 दिसंबर को खुलेगा और 13 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इसकी भी लिस्टिंग 18 दिसंबर को हो सकती है। इसका प्राइस बैंड 265 से 279 रुपये के बीच है। एक लॉट में 53 शेयर हैं। इसके लिए कम से कम 14787 रुपये निवेश करने होंगे।

Inventurus Knowledge Solutions Limited
इस आईपीओ का इश्यू साइज अभी सामने नहीं आया है। कंपनी ओएफएस के तहत 1.88 करोड़ शेयर जारी करेगी। कोई भी फ्रेश शेयर जारी नहीं किया जाएगा। यह शेयर बोली के लिए 12 दिसंबर को खुलेगा और 16 दिसंबर को बंद हो जाएगा। लिस्टिंग 19 दिसंबर को हो सकती है। इसका प्राइस बैंड क्या होगा, अभी इसके बारे में भी कंपनी ने घोषणा नहीं की है।

SME बोर्ड के IPO
अगले हफ्ते एसएमई बोर्ड से 5 आईपीओ खुलेंगे। इसमें Dhanlaxmi Crop Science, Jungle Camps India, Toss The Coin, Purple United Sales और Supreme Facility Management शामिल हैं। इनमें कई कंपनियों के आईपीओ को ग्रे मार्केट में अच्छा भाव देखने को मिल रहा है।

इन IPO की लिस्टिंग
अगले हफ्ते 3 आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी। इनमें मेन बोर्ड से Property Share REIT का IPO शामिल है। इसकी लिस्टिंग 9 दिसंबर को होगी। वहीं SME बोर्ड से Nisus Finance Services की 11 दिसंबर और Emerald Tyre Manufacturers Limited की 12 दिसंबर को लिस्टिंग होगी।

advertisement

 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।