scorecardresearch

आज ओपन हुआ TVS Supply Chain का IPO, 14 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

कंपनी के 4 बिजनेस वर्टिकल्स हैं- सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स, मैन्यूफैक्चरिंग, ऑटो डीलरशिप और आफ्टरमार्केट सेल्स एंड सर्विस। टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के कस्टमर्स की बात करें तो इसमें ऑटोमोटिव, इंजीनियरिंग, सेफ्टी, रेल, FMCG, ई-कॉमर्स और हेल्थकेयर इंडस्ट्री की कंपनियां शामिल हैं।

Advertisement
आज ओपन हुआ TVS Supply Chain का IPO
आज ओपन हुआ TVS Supply Chain का IPO

TVS Supply Chain Solutions का IPO आज से खुल चुका है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए आज से 14 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। 23 अगस्त को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस ने अभी तक IPO का प्राइज बैंड जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले 1-2 दिन में कंपनी प्राइज बैंड जारी करेगी। कंपनी ने इश्यू के 75% हिस्से को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा 10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

advertisement

Also Read: RBI ने ब्याज दरें स्थिर रखी

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस 25 देशों में बिजनेस करती है। कंपनी के 4 बिजनेस वर्टिकल्स हैं- सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स, मैन्यूफैक्चरिंग, ऑटो डीलरशिप और आफ्टरमार्केट सेल्स एंड सर्विस। टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के कस्टमर्स की बात करें तो इसमें ऑटोमोटिव, इंजीनियरिंग, सेफ्टी, रेल, FMCG, ई-कॉमर्स और हेल्थकेयर इंडस्ट्री की कंपनियां शामिल हैं। कंपनी के प्रमुख कस्टमर्स में सोनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड, अशोक लीलैंड, TVS मोटर, हीरो मोटोकॉर्प, पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस, यामाहा मोटर, लेक्समार्क इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस 25 देशों में बिजनेस करती है
टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस 25 देशों में बिजनेस करती है

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।