
RBI ने ब्याज दरें स्थिर रखी
RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 8-10 अगस्त के दौरान क्रेडिट पॉलिसी बैठक के बाद RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी हैं और हमारी इकोनॉमी में ग्रोथ बरकरार है।

बाज़ार को ब्याज दरों का बेसब्री से इंतजार था। RBI ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों को स्थिर रखा है। दरों पर गवर्नर Shaktikanta Das ने कहा कि कमेटी ने सर्वसमत्ति से रेपो रेट (Repo Rate) में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। यानी यह अब भी 6.50% पर बरकरार है। ये लगातार तीसरी बार है जब ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया।
Also Read: RBI ने UPI lite पर बिना पिन लिमिट 500 रुपये की
आरबीआई गवर्नर ने आगे यह भी कहा कि डोमेस्टिक एक्टिविटी में तेजी देखने को मिल रही है। केंद्रीय बैंक जरूरत के हिसाब से फैसले लेने को तैयार है। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई 2023 तक कमर्शियल बैंकों और बाकी सोर्स से कुल फ्लो 7.5 लाख करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार देखें तो इसमें 7.5 लाख करोड़ रुपए से बढ़त देखने को मिली है। जून में मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट और नॉन-गोल्ड इंपोर्ट भी कम हुआ है। बाजार विशेषज्ञ रवि सिंह ने कहा, "सूचकांकों ने आरबीआई के मुद्रास्फीति अनुमान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कुछ मुनाफावसूली देखी गई है। आईटी, सीमेंट, रियल्टी, इंफ्रा और पावर जैसे क्षेत्रों को आज के नीतिगत नतीजों से फायदा होगा।"


