scorecardresearch

टाइगर लॉजिस्टिक्स को मिला HPCL का ₹8.8 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, 310 MT कार्गो की होगी डिलीवरी - शेयर में तेजी

इन कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी करीब 310 मीट्रिक टन (MT) कार्गो को फ्रांस और सऊदी अरब से भारत के विशाखापत्तनम तक पहुंचाएगी। इस पूरे काम को पूरा करने के लिए तीन चार्टर्ड फ्लाइट्स का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें करीब 80 MT कार्गो फ्रांस और 210 MT कार्गो सऊदी अरब से लाया जाएगा।

Advertisement

लॉजिस्टिक्स सर्विस देने वाली स्मॉल कैप कंपनी, टाइगर लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड (Tiger Logistics (India) Ltd)) ने आज निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि टाइगर लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) से करीब ₹8.8 करोड़ के दो बड़े एयर इंपोर्ट कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

advertisement

इन कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी करीब 310 मीट्रिक टन (MT) कार्गो को फ्रांस और सऊदी अरब से भारत के विशाखापत्तनम तक पहुंचाएगी। इस पूरे काम को पूरा करने के लिए तीन चार्टर्ड फ्लाइट्स का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें करीब 80 MT कार्गो फ्रांस और 210 MT कार्गो सऊदी अरब से लाया जाएगा।

इन कॉन्ट्रैक्ट के तहत टाइगर लॉजिस्टिक्स एंड-टू-एंड एक्स-वर्क्स आधार पर पूरी लॉजिस्टिक्स प्रक्रिया संभालेगी। इसमें सामान को उसके मूल स्थान से उठाने से लेकर गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी शामिल होगी। कंपनी एयर फ्रेट, कस्टम्स क्लीयरेंस और स्थानीय ट्रांसपोर्टेशन जैसी सेवाएं भी संभालेगी, जिससे फ्रांस और सऊदी अरब से आने वाले विशेष कार्गो की विशाखापत्तनम में सुरक्षित और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके।

कंपनी के मुताबिक, इस बड़े और विशेष काम से समय-संवेदनशील और स्पेशलाइज्ड एयर कार्गो को संभालने की उसकी क्षमता मजबूत होती है। खास तौर पर बड़े सरकारी उपक्रमों यानी PSUs के लिए एयर इंपोर्ट लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में कंपनी की विशेषज्ञता बढ़ रही है। HPCL से मिला यह कॉन्ट्रैक्ट कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है और इससे PSU सेक्टर में उसकी मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है।

टाइगर लॉजिस्टिक्स पहले भी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) समेत कई प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के लिए विशेष लॉजिस्टिक्स असाइनमेंट पूरा कर चुकी है। HPCL की ओर से दोबारा भरोसा जताया जाना कंपनी की जटिल, हाई-वैल्यू और स्पेशलाइज्ड कार्गो को समय पर और बेहतर ऑपरेशनल तरीके से संभालने की क्षमता को दिखाता है।

Tiger Logistics Share Price

कंपनी का शेयर आज दोपहर 2:14 बजे तक बीएसई पर 0.59% या 0.15 रुपये चढ़कर 25.69 रुपये पर ट्रडे कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.16% या 0.04 रुपये गिरकर 25.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।