scorecardresearch

आज 3% उछला ये लॉजिस्टिक स्टॉक! सोमवार को बाजार बंद होने के बाद दी थी ये बड़ी जानकारी

कंपनी का शेयर आज सुबह 11:07 बजे तक बीएसई पर 3% या 0.81 रुपये चढ़कर 27.84 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 1.74% या 0.47 रुपये की तेजी के साथ 27.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

294.34 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, टाइगर लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड (Tiger Logistics (India) Ltd)) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। 

कंपनी का शेयर आज सुबह 11:07 बजे तक बीएसई पर 3% या 0.81 रुपये चढ़कर 27.84 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 1.74% या 0.47 रुपये की तेजी के साथ 27.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

बीते सोमवार को कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के फॉरेन एक्सचेंज डिपार्टमेंट से FEMA से जुड़े एक मामले में Compounding Order मिला है। यह आदेश Foreign Exchange Management Act, 1999 (FEMA) की धारा 15 के तहत जारी किया गया है।

मामला Foreign Exchange Management (Transfer or Issue of Any Foreign Security) Regulations, 2004 के Regulation 16(1)(iii) के उल्लंघन से जुड़ा है। RBI ने इस उल्लंघन को ₹59,981 के भुगतान पर कंपाउंड कर दिया है। कंपनी ने कहा कि रकम का भुगतान होने के बाद मामला पूरी तरह निपट गया है और इसका वित्तीय असर केवल ₹59,981 तक सीमित है। 

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

कंपनी ने हाल ही में अपने फाइलिंग में बताया था कि टाइगर लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) से करीब ₹8.8 करोड़ के दो बड़े एयर इंपोर्ट कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

इन कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी करीब 310 मीट्रिक टन (MT) कार्गो को फ्रांस और सऊदी अरब से भारत के विशाखापत्तनम तक पहुंचाएगी। इस पूरे काम को पूरा करने के लिए तीन चार्टर्ड फ्लाइट्स का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें करीब 80 MT कार्गो फ्रांस और 210 MT कार्गो सऊदी अरब से लाया जाएगा।

इन कॉन्ट्रैक्ट के तहत टाइगर लॉजिस्टिक्स एंड-टू-एंड एक्स-वर्क्स आधार पर पूरी लॉजिस्टिक्स प्रक्रिया संभालेगी। इसमें सामान को उसके मूल स्थान से उठाने से लेकर गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी शामिल होगी। कंपनी एयर फ्रेट, कस्टम्स क्लीयरेंस और स्थानीय ट्रांसपोर्टेशन जैसी सेवाएं भी संभालेगी, जिससे फ्रांस और सऊदी अरब से आने वाले विशेष कार्गो की विशाखापत्तनम में सुरक्षित और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।