scorecardresearch

Q3 रिजल्ट के बाद रडार पर यह लॉजिस्टिक स्टॉक! 40 रुपये से कम है शेयर प्राइस - डिटेल्स

बीते गुरुवार को रिजल्ट आने के बाद स्टॉक 15% उछला था लेकिन आज शुक्रवार 13 फरवरी को शेयर सुबह 10:16 बजे तक एनएसई पर 8.62% या 3.21 रुपये गिरकर 34.01 रुपये पर ट्रेड कर रहा था

Advertisement

लॉजिस्टिक सॉल्यूशन सर्विस देने वाली स्मॉल कैप कंपनी, टाइगर लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड (Tiger Logistics (India) Ltd) का शेयर Q3 रिजल्ट के बाद से निवेशकों के रडार पर है।

बीते गुरुवार को रिजल्ट आने के बाद स्टॉक 15% उछला था लेकिन आज शुक्रवार 13 फरवरी को शेयर सुबह 10:16 बजे तक एनएसई पर 8.62% या 3.21 रुपये गिरकर 34.01 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 8.28% या 3.07 रुपये टूटकर 34 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

Tiger Logistic Q3 FY26 Results

लॉजिस्टिक्स कंपनी का नेट प्रॉफिट घटकर ₹5.94 करोड़ रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹8.42 करोड़ था। कंपनी की रेवेन्यू में साल-दर-साल 13.4% की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट मुख्य रूप से ऑपरेटिंग खर्च और फाइनेंस कॉस्ट में हल्की बढ़ोतरी के कारण रही। फाइनेंस कॉस्ट बढ़कर ₹1.47 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹0.95 करोड़ थी। हालांकि, पहले नौ महीनों के रुझान अभी भी स्थिर बने हुए हैं।

Q3FY26 में कंपनी का कुल खर्च ₹133.166 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹151.8 करोड़ था। कुल खर्च में सबसे बड़ा हिस्सा ऑपरेटिंग खर्च का रहा, जो ₹123 करोड़ था।

कर्मचारी लाभ (Employee Benefits) से जुड़े खर्च बढ़कर ₹5.7 करोड़ हो गए, जो पिछले साल ₹4.66 करोड़ थे। इसके अलावा, फाइनेंस कॉस्ट में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जो ₹95.27 लाख से बढ़कर ₹1.47 करोड़ हो गई।

इसके अलावा कंपनी ने बताया कि उसने हरप्रीत सिंह मल्होत्रा को फिर से चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्त करने की पुष्टि की है। उनका नया कार्यकाल 8 मई 2026 से शुरू होकर 7 मई 2031 तक, यानी पांच साल का होगा। हालांकि, यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगी, जो पोस्टल बैलेट के जरिए ली जाएगी।

Tiger Logistics के बारे में

Tiger Logistics (India) Limited एक लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है, जिसकी स्थापना 2000 में हुई थी। कंपनी भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कस्टम क्लियरेंस, फ्रेट फॉरवार्डिंग ट्रांसपोर्टेशन और वेयरहाउसिंग जैसी सर्विस देती है।

Tiger Logistics खासकर एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कारोबार के लिए लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन देने में माहिर है। यह ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल, टेक्सटाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर, और एफएमसीजी जैसे कई क्षेत्रों को सेवाएं प्रदान करती है।

Tiger Logistics का मकसद भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर को ज्यादा तेज़, भरोसेमंद और कुशल बनाना है। कंपनी के साथ कई बड़ी और जानी-मानी कंपनियां काम करती हैं, जो इसके भरोसे को दिखाता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।