scorecardresearch

Jhunjhunwala का ये फेवरेट स्टॉक कराएगा शानदार कमाई!

मिस्टर और मिसेज झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्टॉकर अब ब्रोकरेज फर्म कभी फेवरेट स्टॉक बन गया है निजी सेक्‍टर के बैंकिंग स्‍टॉक फेडरल बैंक में कमाई का मौका है।

Advertisement
Rakesh Jhunjhunwala भारत के बिग बुल कहे जाने वाले
Rakesh Jhunjhunwala भारत के बिग बुल कहे जाने वाले

भारत के बिग बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पसंदीदा स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउसेस बुलिश हैं। मिस्टर और मिसेज झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्टॉकर अब ब्रोकरेज फर्म कभी फेवरेट स्टॉक बन गया है निजी सेक्‍टर के बैंकिंग स्‍टॉक फेडरल बैंक में कमाई का मौका है। मार्च तिमाही के शानदार नतीजों के बाद ये शेयर ब्रोकरेज हाउस का फेवरेट बन गया है। ब्रोकरेज ने इसमें निवेश की सलाह दी है और 25% अपसाइड की उम्‍मीद जताई है। मार्च क्वार्टर में Federal Bank का मुनाफा सालाना आधार पर 67% बढ़कर 903 करोड़ रुपये हो गया है.। आपको बता दें कि ये शेयर रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल है। उनके पास कंपनी के करीब 4 करोड़ से ज्यादा शेयर है, यानी कुल 2.3% हिस्‍सेदारी।.दिसंबर तिमाही में भी उनके पास बैंक की 2.3 फीसदी ही हिस्‍सेदारी थी.

advertisement

Also Read: Rekha Jhunjhunwala का ये शेयर बना रॉकेट, जानिए क्या है वजह?

दूसरे ब्रोकरेज हाउस भी इस स्टॉक  पर बुलीश हैं।

Federal Bank 155 रुपये के टारगेट के साथ मोतीलाल ओसवाल ने निवेश किया
Federal Bank 155 रुपये के टारगेट के साथ मोतीलाल ओसवाल ने निवेश किया

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने Federal Bank में 155 रुपये के टारगेट के साथ निवेश की सलाह दी है, यानी करंट प्राइस से 21 प्रतिशत  रिटर्न की उम्‍मीद है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक के लिए मार्च तिमाही मिक्‍स्‍ड रही है। प्रॉफिट आफ्टर टैक्स यानी PAT अनुमान से 8 प्रतिशत ज्‍यादा रहा, हालांकि NII अनुमान से करीब 6 फीसदी कमजोर रहा है। ओवरआरल PAT 67% YoY बढ़कर 900 करोड़ रहा है. बैंक का ग्रॉस एडवांस 20.1% YoY बढ़ गया है। CASA रेश्‍यो की बात करें तो ये मॉडरेट होकर 32.7% रहा है।

Also Read: रेखा झुनझुनवाला के किस Stock में आई शानदार तेजी?

मार्च के महीने में जहां एक तरफ रेखा झुनझुनवाला ने टाइटन के जरिए अपनी वेल्थ में 700 करोड़ रुपये का इजाफा किया। ऐसे में अब इस बैंक पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश हैं। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में रेखा झुनझुनवाला समेत निवेशको को ये स्टॉक कितना मुनाफा कमा कर देता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।