scorecardresearch

ये 3 PSU Stocks बनाएंगे बंपर पैसा! किसने दी खरीदारी की सलाह

RBI के मौद्रिक नीति के ऐलान के बाद से बाजार में स्थिरता बनी रही। पिछले कुछ दिनों से PSU स्टॉक्स तेजी लौटती हुई दिखी है। बाजार की इस स्थिति पर ब्रोकरेज हाउसेस ने अगले शॉर्ट टर्म के लिए तीन सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स की सिफारिश की है।

Advertisement

RBI के मौद्रिक नीति के ऐलान के बाद से बाजार में स्थिरता बनी रही। पिछले कुछ दिनों से PSU स्टॉक्स तेजी लौटती हुई दिखी है। बाजार की इस स्थिति पर ब्रोकरेज हाउसेस ने अगले शॉर्ट टर्म के लिए तीन सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स की सिफारिश की है। आइए जानते हैं इन स्टॉक्स को किस रेंज में खरीदा जाए, इनका टारगेट क्या हो सकता है और स्टॉपलॉस कहां रखना चाहिए।

advertisement

Railtel
शेयर का मौजूदा प्राइस ₹430 के आसपास है। इस रेलवे PSU स्टॉक को ₹426-430 के रेंज में खरीदने की सिफारिश की गई है और शॉर्ट टर्म के लिए इसका टारगेट ₹481 रखा गया है, जबकि स्टॉपलॉस ₹413 पर मेंटेन किया जाएगा। पिछले एक हफ्ते में इस स्टॉक ने 4.5% और दो हफ्तों में 17 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्टॉक का 52-वीक हाई ₹618 और लो ₹279 है। 

NALCO 
ब्रोकरेज ICICI Direct ने अगले दो हफ्तों के लिए खरीदारी की सलाह दी है। इस शेयर का प्राइस ₹248 के आसपास है। इसे ₹251 के रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है और ₹266 का टारगेट रखा गया है। जबकि स्टॉपलॉस ₹235 पर रखा जाएगा। पिछले एक हफ्ते में इस स्टॉक ने 3% का रिटर्न दिया है, जबकि दो हफ्तों में -3% का रिटर्न दिया है। इस स्टॉक का 52-वीक हाई ₹263 और लो ₹95 है। 

BEML 
ब्रोकरेज Axis Direct ने अगले 30 दिनों के लिए खरीदारी की सलाह दी है। इस समय यह शेयर ₹4400 के करीब कारोबार कर रहा है, जिसमें लगभग 3 फीसदी की तेजी आई है। इस स्टॉक को ₹4390-4485 के रेंज में खरीदने की सिफारिश की गई है। तेजी के मामले में इसका टारगेट ₹4700 रखा गया है, और गिरावट की स्थिति में ₹4325 का स्टॉपलॉस मेंटेन करने की सलाह दी गई है। दिसंबर महीने में पिछले 25 वर्षों में इस स्टॉक ने 18 बार सकारात्मक रिटर्न दिया है और औसत रिटर्न 15.3% रहा है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।