scorecardresearch

Stocks To Buy: ये 3 PSU शेयर भर देंगे आपकी झोली! देंगे 35 प्रतिशत का प्रॉफिट

पिछले कुछ वक्त से सरकारी ऑयल एंड गैस कंपनियों में दवाब देखने को मिल रहा है। ONGC से लेकर GAIL तक के निवेशक जानना चाहते हैं कि ये स्टॉक्स आगे कैसे परफॉर्म कर सकते हैं। ऐसे में Motilal Oswal और Citi की ओर से महत्वपूर्ण रिपोर्ट जारी की गई है।

Advertisement
PSU STOCKS
PSU STOCKS

पिछले कुछ वक्त से सरकारी ऑयल एंड गैस कंपनियों में दवाब देखने को मिल रहा है। ONGC से लेकर GAIL तक के निवेशक जानना चाहते हैं कि ये स्टॉक्स आगे कैसे परफॉर्म कर सकते हैं। ऐसे में Motilal Oswal और Citi की ओर से महत्वपूर्ण रिपोर्ट जारी की गई है। आइये जानते हैं रिपोर्ट की बारीकियां और स्टॉक के नए टारगेट्स।  

advertisement

ब्रोकरेज का कहना है कि हमने पहले भी ऑयल कंपनियों के लिए कच्चे तेल के रिलाइजेशन के अनुमानों के संभावित जोखिमों को बताया था और $73-74 प्रति बैरल के प्राइस की संभावना जताई थी। ब्रोकरेज ने यह भी बताया कि रिफाइनिंग मार्जिन कमजोर रहे हैं, जिसमें FY25 की पहली छमाही में सिंगापुर का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन औसतन $3.6 प्रति बैरल रहा। इसका मतलब है कि वैश्विक स्तर पर तेल की मांग कमजोर है।

ब्रोकरेज क्यों है बुलिश?
हालांकि, ब्रोकरेज का कहना है कि प्रमुख तेल प्रड्यूसर के वैश्विक भंडार वर्तमान में पिछले 5 सालों की तुलना में लॉअर से मिड रेंज में आ गए हैं, जो दर्शाता है कि रिफाइनिंग मार्जिन में सीमित गिरावट हो सकती है। मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि मार्जिन स्थिर हो जाएंगे और खासतौर से सर्दी के मौसम के नजदीक आने पर, जो ऐतिहासिक रूप से मजबूत मांग लाता है। ऐसे में Motilal Oswal Financial Services और CITI ने 3 सरकारी स्टॉक्स पर बुलिश संभावनाएं जताई है।

1) ONGC 
PSU स्टॉक Oil & Natural Gas Corporation Ltd पर कहा गया है कि पिछले एक महीने में स्टॉक में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। लेकिन मोतीलाल ओसवाल को लगता है कि आने वाले दिनों  में ONGC का भाव ₹360 प्रति शेयर के भाव पर जा सकता है। कंपनी में संस्थागत निवेशकों की कुल 21.9 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं मार्केट कैप 375,773 करोड़ रुपये है।

2) GAIL
PSU स्टॉक Gail (India) Ltd पर MOSL और Citi ने रिपोर्ट जारी की है। दोनों ही स्टॉक पर पॉजिटिव हैं। मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि आने वाले दिनों में स्टॉक 275 रुपए प्रति शेयर के भाव दिखा सकता है। तो वहीं Citi ने टारगेट 260 रुपए प्रति शेयर का दिया है। तेजी के पीछे के कारण भी बताएं गए हैं। जिसमें ट्रांसमिशन टैरिफ में बढ़ोतरी, गैस का GST के दायरे में आना, City Gas Distribution में निवेश की रिस्ट्रक्चरिंग करना शामिल हैं।

3) Oil India Ltd
PSU स्टॉक Oil India को देखें तो पिछले एक महीने में स्टॉक में 18 प्रतिशत नीचे जा चुका है। फिर भी Motilal Oswal Financial Services का मानना है कि मौजूदा भाव 566 रुपए प्रति शेयर से स्टॉक बढ़कर ₹740 पर पहुंच सकता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

advertisement

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।