Union Budget 2025 पेश होने के बाद टूट पड़ा Tata Group का ये स्टॉक, शेयरहोल्डिंग पैटर्न में भी हुआ बदलाव
Union Budget 2025: टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। तीसरी तिमाही नतीजे जारी होने के बाद कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है।

Union Budget 2025 के बाद टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। आज सुबह कंपनी के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। तीसरी तिमाही नतीजे जारी होने के बाद कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है।
आज कंपनी के शेयर 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 705.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।
कैसा रही कंपनी की परफॉर्मेंस
टाटा मोटर्स ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया की सालाना आधार पर कंपनी का कुल मुनाफा 22 फीसदी घटकर 5,451 करोड़ रुपये रह गया। यह आंखड़ें उम्मीदों से काफी एलान है। इस कारणवश कंपनी के शेयरों में निरंतर बिकवाली हो रही है। इसके अलावा आज पेश हुए बजट (Budget 2025) में भी वित्त मंत्री ने ऑटो सेक्टर के लिए कोई खास एलान नहीं किया है। सरकार द्वारा कोई एलान न होने के कारण शेयर पर दबाव है।
बदल गया शेयरहोल्डिंग पैटर्न
टाटा मोटर्स के शेयरों से रिटेल निवेशकों को काफी लगाव है। कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में काफी बदलाव देखने को मिला है। अब कंपनी का शेयरहोल्डिंग पैटर्न कुछ इस तरह है-
- दिसंबर 2024 तक रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 16.83 फीसदी था।
- सितंबर 2024 तक खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी 14.73% था।
- जून 2024 तक रिटेल इन्वेस्टर की होल्डिंग 14.51% था।
- मार्च 2024 तक यह हिस्सेदारी 13.41% थी।
- दिसंबर 2023 तक रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 12.78% था।
जहां एक तरफ रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ रही है तो वहीं विदेशी निवेशकों द्वारा शेयरों की खरीदारी जारी है। दिसंबर 2024 तक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने हिस्सेदारी 18.66 फीसदी हो गई। सितंबर 2024 में यह 0.54 फीसदी थी।
शेयर का हाल (Tata Share Performance)
टाटा मोटर्स के शेयर पिछले एक महीने 5 फीसदी गिर गए। वहीं बीते छह महीने में स्टॉक 38.32 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया। साल भर की बात करें तो एक साल में कंपनी के स्टॉक 19.65 फीसदी गिर गया है।
