ऐसे आए Suzlon Energy के नतीजे, मंगलवार को दिखेगा एक्शन!
Suzlon Energy के Q2FY25 सानि सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। सुजलोन एनर्जी लिमिटेड ने बताया है कि उसका नेट प्रॉफिट 96% बढ़कर ₹201 करोड़ हो गया है, जो रिकॉर्ड ऑर्डर जीतने और मजबूत मार्जिन के कारण हुआ है।

Suzlon Energy के Q2FY25 यानि सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। सुजलोन एनर्जी लिमिटेड ने बताया है कि उसका नेट प्रॉफिट 96% बढ़कर ₹201 करोड़ हो गया है, जो रिकॉर्ड ऑर्डर जीतने और मजबूत मार्जिन के कारण हुआ है। रेन्यूएबल एनर्जी कंपनी ने कहा कि उसका रेवेन्यू 48% बढ़कर ₹2,093 करोड़ हो गया।
EBITDA की बात की जाए तो ग्रोथ 31.3% बढ़कर ₹293.7 करोड़ पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर मार्जिन में थोड़ी गिरावट देखी गई है। साल दर साल के आधार पर 15.74% से घटकर 13.97% पर पहुंच गया है। वहीं ऑर्डर बुक ऑल टाइम हाई 5.1 GW पर पहुंच गया है।
Suzlon Group के चेयरमैन गिरीश तांति ने कहा है कि हमारा मुख्य बिजनेस अब बाजार की मूमेंटम का फायदा उठाने है, क्योंकि हमने एक मजबूत आधार बनाया है। हमने अपनी नेतृत्व टीम को मजबूत किया है, अपने नए उत्पाद प्रस्तावों को स्थिर किया है, अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाई है। अपने प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा करने की क्षमताओं को सुधारा है और एक मजबूत ऑर्डर बुक बनाई है। जैसे-जैसे रेन्यूएबल एनर्जी सेक्टर विकसित होता है, हम अपने रणनीतिक उद्देश्यों के साथ मेल खाने वाले नए अवसरों को खोजने का मौका पकड़ रहे हैं।
Suzlon Energy का शेयर हफ्ते के पहले दिन 5.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹70.99 के भाव पर क्लोज हुआ है। वर्तमान में कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹96,000 करोड़ से अधिक है। 12 सितंबर, 2024 को अपने 52- वीक हाई ₹86.04 से यह स्टॉक लगभग 17% गिर चुका है, जो बाजार की अनिश्चितता को दर्शाता है। निवेशकों की नजरें इस पर टिकी थी कि क्या कंपनी कुछ चौंकाने वाला प्रदर्शन कर पाएगी।

