Stock Update: गिरावट भरे कारोबार के बीच फोकस में हैं ये शेयर, यहां जाने क्या है वजह?
बाजार में जारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच कई शेयर फोकस में बने हुए हैं। Zomato और MCX के साथ कई शेयर में भारी बिकवाली हो रही है। आर्टिकल में जानते हैं कि इन शेयरों में बिकवाली क्यों हो रही है।

शेयर बाजार फ्लैट ट्रेड कर रहा है। 12 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 0.05 फीसदी चढ़कर 77,109.52 अंक पर और NSE 0.11 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 23,370.60 अंक पर ट्रेड कर रहा था। बाजार में जारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच कई शेयर फोकस में बने हुए हैं। Zomato और MCX के साथ कई शेयर में भारी बिकवाली हो रही है। आर्टिकल में जानते हैं कि इन शेयरों में बिकवाली क्यों हो रही है।
Zomato
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने दिसंबर तिमाही के परिणामों में 57% की गिरावट के साथ ₹59 करोड़ का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹138 करोड़ था। हालांकि, जोमैटो का राजस्व 64% बढ़कर ₹5,405 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह ₹3,288 करोड़ था। कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 66% घटा, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ₹176 करोड़ था। उम्मीद से अच्छे तिमाही नतीजे न आने के कारण कंपनी के शेयर में बिकवाली देखने को मिली।
करीब 12.10 बजे जोमैटो के शेयर 8.15 फीसदी गिरकर 220.20 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे।
Swiggy
जोमैटो के धीमे प्रॉफिट ग्रोथ का असर स्विग्गी के शेयर पर भी पड़ा है। स्विगी के शेयर भी गिरकर ट्रेड कर रहे हैं। आज सुबह बीएसई पर स्विग्गी के शेयर₹433.25 तक गिर गए।जोमैटो के तिमाही परिणामों के बाद कई ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के स्टॉक्स की रेटिंग डाउनग्रेड की और टारगेट प्राइस को घटा दिया।
करीब 12.11 बजे कंपनी के शेयर 8.41 फीसदी की गिरावट के साथ 438.90 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे।
Vodaphone-Idea
करीब 12.12 बजे कंपनी के शेयर4.33 फीसदी गिरकर 9.51 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने सोमवार को स्पष्टीकरण जारी किया था कि उसे सरकार से एजीआर बकाया माफी के संबंध में कोई संवाद नहीं हुआ है।
MCX
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के शेयरों में मंगलवार को 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। एमसीएक्स ने हाल ही में तीसरी तिमाही के नतीजों का एलान किया था। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट ₹160.04 करोड़ था, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹5.35 करोड़ का नुकसान हुआ था। खबर लिखते वक्त एमसीएक्स के शेयर 7.85 फीसदी गिरकर 5,553.85 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।
TTML
टीटीएमएल (टाटा टेलीसर्विसेज) के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिर गए। खबर लिखते वक्त कंपनी के शेयर 6.61 फीसदी गिरकर 77.26 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। पिछले कुछ सत्रों से TTML के शेयर में तेजी देखने को मिली है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
