26 मार्च को इन शेयरों पर रखिएगा नजर! ये है बड़ी वजह
आज हम आपको ऐसे ही कुछ शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं जो बुधवार 26 मार्च को फोकस में रहेंगे। पढ़िए पूरी खबर।

Stock in Focus: शेयर बाजार में निवेशकों को उन शेयरों की तलाश रहती है जहां उन्हें बंपर कमाई हो सके। इसलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं जो बुधवार 26 मार्च को फोकस में रहेंगे।
दरअसल ये शेयर कल के कारोबार में Ex-Dividend और Ex- Bonus ट्रेड करेंगे। ऐसे में 26 मार्च को आपके पास मोटी कमाई करने का आखिरी चांस होगा क्योंकि इन सभी शेयरों की रिकॉर्ड डेट 26 मार्च 2025 है। चलिए जानते हैं कौन-कौन से शेयर बुधवार के कारोबार में फोकस में रहेंगे।
Dhanalaxmi Roto Spinners Ltd
कंपनी का शेयर 26 मार्च को Ex- Bonus ट्रेड करेगा। कंपनी ने 1:1 के रेश्यो में बोनस जारी करने का ऐलान किया है। इसका मतलब कंपनी आपको हर 1 शेयर के बदले 1 इक्विटी शेयर फ्री में देगी।
Dhanalaxmi Roto Share Price History
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 18 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 47 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में स्टॉक 31 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 15 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 56 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में 229 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 2413 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
REC Ltd
कंपनी का शेयर 26 मार्च को Ex-Dividend ट्रेड करेगा। कंपनी ने हर शेयर पर 3.6 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी ने बताया है कि अंतरिम डिविडेंड की पेमेंट 16 अप्रैल 2025 को या इससे पहले कर दी जाएगी।
REC Ltd Share Price History
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 5 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में 14 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। वहीं पिछले 3 महीने में स्टॉक 12 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 18 प्रतिशत से अधिक टूटा है।
सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में करीब 4 प्रतिशत गिरा है। लेकिन पिछले 3 साल में शेयर 374 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 606 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
TVS Motor Company Ltd
कंपनी का शेयर 26 मार्च को Ex-Dividend ट्रेड करेगा। कंपनी ने हर शेयर पर 10 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी ने बताया है कि अंतरिम डिविडेंड की पेमेंट डिविडेंड की घोषणा से 30 दिन के अंदर की जाएगी। कंपनी ने डिविडेंड की घोषणा 20 मार्च को की थी।
TVS Motor Company Share Price History
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 4 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में 2 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। वहीं पिछले 3 महीने में स्टॉक लगभग सपाट रहा है और पिछले 6 महीने में 15 प्रतिशत से अधिक टूटा है।
सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 17 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में शेयर 302 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 625 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।

