एक बड़ा अपडेट और 5% का लगा अपर सर्किट! शेयर प्राइस अभी भी ₹35 से कम - आपका दांव है?
दरअसल कंपनी ने बीते 3 मार्च को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी का एक्सपीरियेंशियल और कल्चरल इवेंट प्लेटफॉर्म XORA World 2 अप्रैल 2026 को हैदराबाद के Quake Arena में इंटरनेशनल डीजे और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता कलाकार Black Coffee का लाइव शो आयोजित करेगा।

Upper Circuit Stock: हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल कंपनी, स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड (Spice Lounge Food Works Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है।
दरअसल कंपनी ने बीते 3 मार्च को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी का एक्सपीरियेंशियल और कल्चरल इवेंट प्लेटफॉर्म XORA World 2 अप्रैल 2026 को हैदराबाद के Quake Arena में इंटरनेशनल डीजे और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता कलाकार Black Coffee का लाइव शो आयोजित करेगा। यह इवेंट उनके इंडिया टूर का हिस्सा होगा और करीब 50,000 वर्ग फुट के मल्टी-लेवल इमर्सिव वेन्यू में आयोजित किया जाएगा, जिसे प्रीमियम लाइव एंटरटेनमेंट अनुभव देने के लिए तैयार किया जा रहा है।
कंपनी के मुताबिक, यह कार्यक्रम XORA World की बड़ी इवेंट पाइपलाइन का हिस्सा है। इससे पहले कंपनी मशहूर संगीतकार Ilaiyaraaja के 50 साल के संगीत सफर पर आधारित बड़े सांस्कृतिक आयोजन की भी घोषणा कर चुकी है। कंपनी का लक्ष्य अलग-अलग जॉनर के बड़े इवेंट (क्लासिकल, मॉडर्न और इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक) आयोजित करना और मेट्रो शहरों में बड़े पैमाने पर एंटरटेनमेंट इवेंट करने की क्षमता को मजबूत करना है।
कंपनी ने बताया कि वह अब सिर्फ रेस्टोरेंट बिजनेस तक सीमित नहीं रहना चाहती। वह इवेंट्स और एक्सपीरियेंशियल एंटरटेनमेंट के जरिए अपने ब्रांड की पहचान बढ़ाने, ग्राहकों से सीधा जुड़ाव बनाने, और फूड-बेवरिज, नाइटलाइफ और हॉस्पिटैलिटी बिजनेस के बीच तालमेल बढ़ाने पर भी फोकस कर रही है। कंपनी का मानना है कि इस तरह के बड़े एंटरटेनमेंट इवेंट्स भविष्य में उसके हॉस्पिटैलिटी बिजनेस के लिए नए और तेज़ी से बढ़ने वाले रेवेन्यू स्रोत बन सकते हैं।
Spice Lounge Food Works Ltd के चेयरमैन और डायरेक्टर मोहन बाबू करजेला ने कहा कि Black Coffee इंडिया टूर का आयोजन XORA World के तहत बड़े सांस्कृतिक और अंतरराष्ट्रीय एंटरटेनमेंट इवेंट्स की बढ़ती पाइपलाइन को और मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में इलैयाराजा के 50 साल के संगीत सफर के जश्न की घोषणा के बाद यह कदम कंपनी की एक्सपीरियेंशियल रणनीति को लगातार आगे बढ़ाने का संकेत देता है।
उन्होंने कहा कि कंपनी एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है जो हॉस्पिटैलिटी, संस्कृति और प्रीमियम लाइव इवेंट्स को जोड़कर एक मजबूत और स्केलेबल कंज्यूमर इकोसिस्टम बनाए। इसका मकसद लंबे समय में कंपनी के ब्रांड को मजबूत करना और अलग-अलग स्रोतों से नए रेवेन्यू के अवसर पैदा करना है।
Spice Lounge Food Works Share Price
कंपनी का शेयर आज सुबह 10:22 बजे तक बीएसई पर 4.97% या 1.49 रुपये चढ़कर 31.47 रुपये पर स्थिर था।

